• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली ब्लास्ट के बाद नोएडा में हाई अलर्ट, सेक्टर-18 से लेकर मेट्रो स्टेशन तक सघन चेकिंग

High alert in Noida after Delhi blast, intensive checking from Sector 18 to Metro station - Noida News in Hindi

नोएडा। दिल्ली के लाल किले पर हुए ब्लास्ट के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों, मेट्रो स्टेशनों और संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं। शहर के सबसे पॉश और सबसे व्यस्त इलाकों में से एक सेक्टर-18 में चौकसी बढ़ा दी गई है। यहां आने-जाने वाले वाहनों की गहन चेकिंग की जा रही है। पुलिस टीमों ने बैरिकेड लगाकर हर वाहन और व्यक्ति की तलाशी शुरू कर दी है। शॉपिंग मॉल, फूड कोर्ट, बाजार और मल्टीप्लेक्स के आसपास गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मेट्रो स्टेशन और उसके आसपास के इलाकों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। बाहर से आने-जाने वाले यात्रियों की रैंडम चेकिंग की जा रही है। सभी सुरक्षा कर्मियों को संवेदनशील स्थानों पर अलर्ट पर तैनात किया गया है। यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्टेशन के अंदर और बाहर अतिरिक्त पुलिस स्टाफ लगाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, सीसीटीवी कैमरों के जरिए मुख्य मार्गों, बाजारों और मेट्रो रूट्स की लगातार निगरानी की जा रही है। कंट्रोल रूम से रियल टाइम मॉनिटरिंग के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी पुलिस की विशेष नजर है। किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वाले पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
नोएडा पुलिस ने अपील की है कि लोग घबराएं नहीं, लेकिन किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अनजान वस्तु, या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। शहर में सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हैं और पुलिस चौकसी लगातार बढ़ाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। आने वाले दिनों में भीड़-भाड़ वाले प्रमुख क्षेत्रों में सघन जांच जारी रहेगी, और गश्ती दल लगातार मूवमेंट में रहेंगे। इस समय नोएडा में सतर्कता की स्थिति बनी हुई है और पुलिस का फोकस पूरी तरह सुरक्षा पर केंद्रित है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-High alert in Noida after Delhi blast, intensive checking from Sector 18 to Metro station
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: high alert, noida, delhi blast, intensive, checking, metro station, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved