• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली-एनसीआर में जारी रहेगा अगले तीन दिन तक हीट वेव का येलो अलर्ट, 29 मई से मौसम लेगा करवट

Heatwave Yellow Alert to Continue in Delhi-NCR for Next Three Days; Weather to Take a Turn from May 29 - Noida News in Hindi

नोएडा । दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी और हीट वेव का प्रकोप जारी रहने वाला है। भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 26 और 27 मई को पूरे एनसीआर क्षेत्र में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है, जबकि न्यूनतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 मई को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने का अनुमान है। पूरे दिन हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि दोपहर और शाम के समय तेज सतही हवाएं चलेंगी, जिससे गर्म हवाओं का असर और अधिक महसूस होगा। इसके अलावा 27 मई को भी मौसम लगभग इसी तरह बना रहेगा। अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने इस दिन भी हीट वेव और तेज गर्म हवाओं का अलर्ट जारी किया है। दोपहर और शाम के समय तेज सतही हवाएं चल सकती हैं, जिससे लोगों को लू का खतरा बना रहेगा। लगातार बढ़ती गर्मी के चलते लोगों को घरों से बाहर निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि 28 मई से मौसम अचानक करवट लेने वाला है।
मौसम विभाग के अनुसार 28 मई को अधिकतम तापमान घटकर 43 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इस दिन गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और तूफानी हवाएं चल सकती हैं। दोपहर और शाम दोनों समय हल्की बारिश और थंडर स्क्वॉल की चेतावनी जारी की गई है।
29 मई को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी और पारा करीब 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। इस दिन भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश, बिजली कड़कने, और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
मौसम विभाग का कहना है कि बारिश और तेज हवाओं की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिलेगी। 30 और 31 मई को भी मौसम सुहावना बने रहने की संभावना है। इन दोनों दिनों में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
मौसम विभाग ने इन दिनों के लिए 'नो वार्निंग' जारी की है, हालांकि गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। आर्द्रता का स्तर 70 से 40 प्रतिशत तक रह सकता है।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और बदलते मौसमी सिस्टम के प्रभाव से एनसीआर के मौसम में यह बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। फिलहाल लोगों को अगले दो से तीन दिनों तक भीषण गर्मी और लू से सावधान रहने की जरूरत है, जबकि 29 मई के बाद मौसम राहत देने वाला साबित हो सकता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Heatwave Yellow Alert to Continue in Delhi-NCR for Next Three Days; Weather to Take a Turn from May 29
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi, heatwave yellow alert, heatwave, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved