• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एनसीआर में हीट वेव का कहर जारी, येलो अलर्ट जारी- दो दिन बाद मौसम में बदलाव के आसार

Heatwave Havoc Continues in NCR; Yellow Alert Issued—Weather Change Expected in Two Days - Noida News in Hindi

नोएडा । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में भीषण गर्मी और हीट वेव का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा, जिससे लोगों को तेज गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा। विभाग ने स्थिति को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को दोपहर के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 23 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि 24 और 25 अप्रैल को तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। इन दोनों दिनों में दोपहर और शाम के समय हीट वेव का प्रभाव सबसे ज्यादा रहेगा। इसके बाद 26 अप्रैल से मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है, जहां आंशिक बादल छाने की संभावना है और तापमान 42/26 डिग्री के आसपास रह सकता है। 27 और 28 अप्रैल को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों के बाद हल्की बारिश की संभावना बन रही है, जिससे गर्मी में कुछ हद तक कमी आ सकती है। हालांकि तब तक लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं से बचकर रहना होगा। वहीं, बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन और स्कूल प्रबंधन भी सतर्क हो गए हैं। स्कूलों में खेलकूद के समय में बदलाव किया गया है और बच्चों को दोपहर के समय मैदान में जाने पर रोक लगा दी गई है, ताकि हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचाव किया जा सके। दूसरी ओर, एनसीआर में वायु गुणवत्ता भी चिंताजनक बनी हुई है।
दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) मध्यम से खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। आनंद विहार में एक्यूआई 303, बवाना में 251, चांदनी चौक में 202 और अशोक विहार में 229 दर्ज किया गया। वहीं गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में एक्यूआई 369 और वेद विहार-लोनी में 357 तक पहुंच गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी और खराब वायु गुणवत्ता का संयुक्त प्रभाव स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकता है। ऐसे में लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूप में निकलने से बचने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Heatwave Havoc Continues in NCR; Yellow Alert Issued—Weather Change Expected in Two Days
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: heatwave, ncr, yellow alert, weather, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved