• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्रेटर नोएडा : एसटीएफ ने अवैध शराब फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

Greater Noida: STF busted illegal liquor factory, 4 arrested - Noida News in Hindi

ग्रेटर नोएडा। नोएडा एसटीएफ ने अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध मिलावटी देसी और अंग्रेजी शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया और गिरोह के सरगना समेत 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया। यह फैक्ट्री सूरजपुर के इंडस्ट्रियल एरिया में चलाई जा रही थी। एसटीएफ ने कमल, निखिल, अमित यादव और गोविन्द चौरसिया को गिरफ्तार किया। इनके पास से बड़ी मात्रा में शराब, 16 एटीएम कार्ड, 66 बड़े स्टीकर, 6,930 होलोग्राम आदि बरामद किए गए। इसके अलावा 1 ड्रम नीले 100 प्रतिशत अल्कोहल/स्प्रिट, 1 ड्रम मिलावटी देशी शराब बरामद की गई। एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक राज कुमार मिश्रा के निर्देश पर कार्रवाई की गई।
रविवार को एसटीएफ को सूचना मिली थी कि तिलपता क्षेत्र में यूपीएसआईडीसी साइट की 'सी' कॉलोनी स्थित एक मकान में अवैध मिलावटी देशी शराब बनाने की फैक्ट्री चल रही है। इसके बाद एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री से 4 लोगों को गिरफ्तार किया। गैंग कई महीनों से अवैध रूप से देशी/अंग्रेजी शराब बनाने का काम कर रहा था।
यह गैंग जनपद रामपुर से 100 प्रतिशत अल्कोहल/स्प्रिट खरीदकर लाता था और उसमें पानी, कलर और एसेंस मिलाकर शराब जैसा बना देते थे। इसके बाद अवैध शराब की बोतलों पर एक्साइज डिपार्टमेंट का होलोग्राम लगा दिया जाता था। अवैध शराब बनाने के बाद आरोपी इसे यूपी के विभिन्न शराब के ठेकों में सेल्समैन से मिलकर सस्ते दाम पर बेच देते थे।
गिरफ्तार अभियुक्त वेव डिस्लरी की ट्विन टावर, विन्डींज, मोटा, मोटा संतरा फ्लेवर ब्रांड की देशी अवैध शराब, 8 पीएम, ऑफिसर च्वाइस ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब बना रहे थे। आरोपी कुछ समय पहले बुलंदशहर स्थित यूपीएसआईडीसी सिकंदराबाद इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री को किराए पर लेकर अवैध शराब का कारोबार कर रहे थे, लेकिन फैक्ट्री में पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण उसे खाली कर दिया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Greater Noida: STF busted illegal liquor factory, 4 arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: greater noida, illegal adulterated desi, english liquor, members, arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved