• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नोएडा में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, हुआ फरार

Friend shot friend in Noida, absconded - Noida News in Hindi

नोएडा। नोएडा में एक दोस्त ने एक दोस्त को गोली मार दी है। गंभीर हालत में उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं गोली मारने वाला दोस्त फरार हो गया है। उसकी तलाश के लिए पुलिस ने कई टीमों का गठन किया है। गोली क्यों मारी गई, घटना किस बात पर हुई, अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। ये घटना नोएडा के थाना 142 इलाके में बीती देर रात हुई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, देर रात थाना सेक्टर 142 क्षेत्र के अंतर्गत पुष्पेंद्र कुमार मिश्रा को कपिल शर्मा नाम के व्यक्ति ने गोली मार दी।
मिश्रा को कैलाश अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसका इलाज चल रहा है।
इस घटना के संबंध में थाना सेक्टर 142 पर एफआईआर दर्ज करवाई गई है। अभियुक्त की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। शीघ्र ही गिरफ्तारी कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने बताया है कि जानकारी के अनुसार कपिल और पुष्पेंद्र पूर्व से परिचित हैं तथा एक साथ काम करते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Friend shot friend in Noida, absconded
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: noida, friend, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved