• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नोएडा सिटी मॉल में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 240 लीटर घी और 18 किलो मिर्च पाउडर सीज

Food Safety Department Raids Noida City Mall; 240 Liters of Ghee and 18 kg of Chili Powder Seized - Noida News in Hindi

नोएडा । शारदीय नवरात्रि के मद्देनजर नोएडा खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दादरी की नई बस्ती स्थित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म कंपनी कम्युनिटी प्राइवेट लिमिटेड के यहां छापा मारा। जांच के दौरान करीब 240 लीटर घी और 18 किलोग्राम मिर्च पाउडर को सीज किया गया। इसके अलावा, घी समेत छह खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजने की तैयारी की गई है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में की गई। विभाग की टीम ने मौके पर उपलब्ध खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, पैकेजिंग और लेबलिंग से संबंधित जानकारियों की जांच की। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के दौरान घी के पैकेटों पर विटामिन और मिनरल्स मौजूद होने संबंधी भ्रामक जानकारी अंकित मिली। इसे गंभीरता से लेते हुए टीम ने करीब 240 लीटर घी सीज कर लिया। कार्रवाई के दौरान अवतार ब्रांड के घी और गाय के घी सहित अन्य खाद्य पदार्थों की भी जांच की गई।
इसके अलावा, पैकिंग तिथि और बैच नंबर दर्ज नहीं होने के कारण करीब 18 किलोग्राम मिर्च पाउडर भी सीज किया गया। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए विभाग की ओर से नमूने एकत्र किए गए।
कार्रवाई के दौरान घी, मिर्च पाउडर, मखाना, सरसों का तेल और कुट्टू के आटे सहित खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। कुल छह नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे। प्रयोगशाला से रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप होने की स्थिति स्पष्ट होगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों के कारोबार से जुड़े विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि वे केवल लाइसेंसधारी या पंजीकृत आपूर्तिकर्ताओं से ही सामान खरीदें और खरीदारी से संबंधित बिल सुरक्षित रखें। साथ ही, खाद्य पदार्थों की खरीद और बिक्री के दौरान निर्माण तिथि, पैकिंग तिथि तथा बैच नंबर की जांच करना भी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।
विभाग के अधिकारियों के अनुसार, त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के मद्देनजर गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए छापेमारी अभियान जारी रहेगा। इस कार्रवाई का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुरक्षित और मानकों के अनुरूप खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले कारोबारियों के खिलाफ आवश्यक कदम उठाना है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Food Safety Department Raids Noida City Mall; 240 Liters of Ghee and 18 kg of Chili Powder Seized
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: food safety department raids noida city mall, food safety department, noida, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved