• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सांप तस्करी व रेव पार्टी मामले में पांच आरोपियों से पूछताछ

Five accused interrogated in snake smuggling and rave party case - Noida News in Hindi

नोएडा। सांप तस्करी में पकड़े गए राहुल और 4 अन्य आरोपियों ने पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में कई खुलासे हो रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, राहुल ने बताया कि उसने गुरुग्राम में पार्टियां कीं। खासकर फाजिलपुर गांव में। ये गांव सिंगर फाजिलपुरिया का है। वह यहां बीन पार्टी और सांप लेकर गया था। उसने बताया कि एल्विश यादव से उसका कोई सीधा संबंध नहीं है। किसी थर्ड पार्टी का ही फोन उसके पास आता था और वह पार्टी में जाता था। ये थर्ड पार्टी कौन है? पुलिस उससे इसकी डिटेल ले रही है। फिलहाल, सभी आरोपी 54 घंटे की पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस उनसे सीक्रेट लोकेशन पर पूछताछ कर रही है। रिमांड के 24 घंटे बीत चुके हैं। पूछताछ के शुरुआती दौर में आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की । मगर, पुलिस के एविडेंस सामने रखने पर झूठ पकड़ा गया। पुलिस ने राहुल से पार्टी में उसकी मोबाइल लोकेशन को लेकर सवाल पर किया। इस पर उसने कहा, ''मेरा मोबाइल कोई लेकर गया होगा। मैं वहां नहीं था। इसके बाद राहुल की मोबाइल लोकेशन और सीडीआर उसके सामने रखी।
पुलिस ने जब राहुल से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने सब बताना शुरू किया। उसने पुलिस को बताया कि सबसे ज्यादा करीब 10 पार्टी गुरुग्राम में कीं। पुलिस एल्विश के साथ राहुल के सीधे कांट्रैक्ट स्टेब्लिश करने में लगी है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को इसका आधार भी मिल गया है। पहले तीन से चार घंटे तक सबसे अलग-अलग पूछताछ की गई।
पांचों आरोपियों को आमने सामने बैठकर 2-2 घंटे ब्रेक के बाद पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक,पुलिस को लग रहा है कि राहुल को कोई बैकअप सपोर्ट कर रहा है। इससे वह पूछताछ के दौरान भी साक्ष्य में हेरफेर की कोशिश कर रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Five accused interrogated in snake smuggling and rave party case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: snake smuggling, rave party case, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved