• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ट्रक और कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Fire in truck and car, controlled by fire brigade - Noida News in Hindi

नोएडा । नोएडा में बीती देर रात दो घटनाओं में एक ट्रक और एक कार में आग लग गई। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई] लेकिन दोनों वाहन जलकर राख हो गए। फायर विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक पहले मामले में 16 नवंबर को ग्राम न्यू हॉलैंड चौराहे के पास सेंट्रल वेयर हाउस के अंदर खड़ी डीसीएम में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर फायर सर्विस यूनिट तत्‍काल घटनास्थल पर रवाना हुई और आग को पूरी तरह से बुझा दिया। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है। आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। वहीं, दूसरे मामले में 16 नवंबर को ग्राम सोरखा सेक्टर 115 नोएडा गेट नंबर 2 के पास खड़ी मारुति सुजुकी अर्टिगा में आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर तुरंत कारवाई करते हुए फायर सर्विस यूनिट घटनास्थल पर रवाना हुई और आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया। इसमें भी कोई जनहानि नहीं हुई है।
चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप चौबे ने बताया कि दोनों ही वहां सीएनजी और पेट्रोल से चलने वाले वाहन हैं। इन वाहनों में आग कैसे लगी, इस बात की जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि कितनी देर पहले ये गाड़ियां अपने स्थान पर खड़ी हुई थीं।
सीएफओ के मुताबिक कई बार ऐसा होता है कि वायरिंग लूज होने की वजह से सीएनजी-पेट्रोल की गाड़ियों में स्पार्क होने के बाद आग फैल जाती है और थोड़ी देर में वाहन जलकर राख हो जाते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fire in truck and car, controlled by fire brigade
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fire, truck, car, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved