नोएडा। उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ द्वारा अपराधियों के खिलाफ शुरू किया गया ऑपरेशन ऑलाउट बदस्तूर जारी है। एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी पुलिस ने अब तक 58 से ज्यादा अपराधियों को मार गिराया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ताजा मामला उत्तरप्रदेश के ग्रेटर नोएडा का है। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक ईनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि 1 फरार हो गया। खबरों के मुताबिक, कृष्ण पाल नाम का संदिग्ध अपराधी यूपी पुलिस और दिल्ली पुलिस की विशेष सेल के साथ हुए एनकाउंटर में घायल हो गया। बदमाश वैगन-आर कार में सवार था। ये शूटआउट ग्रेटर नोएडा में हुआ। कृष्ण पाल पर एक लाख रुपए का इनाम है। इसके खिलाफ हत्या के 13 और चोरी और जबरन वसूली के 20 मामले दर्ज हैं।
एक दशक से अपराध की दुनिया में सक्रिय...
कृष्ण पाल करीब एक दशक से अपराध की दुनिया में सक्रिय है। बीते साल 2017 में इसने मेरठ में डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया था। इतना ही नहीं इसका नाम साल 2007 में दिल्ली के हौज काजी में हुई हत्या में भी सामने आया था। हाल ही में दिल्ली स्थित गाजीपुर मुर्गा मंडी में हुई 18 लाख की लूट में भी यह शामिल था।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope