• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आगरा में कोविड-19 के आठ नए मामले आए सामने

Eight new cases of Kovid-19 surfaced in Agra - Noida News in Hindi

आगरा। आगरा मंडल के चार जिलों में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के दो दर्जन से अधिक मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में आगरा में कोविड-19 के आठ नए मामलों और एक की मौत होने की पुष्टि हुई है। यहां संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा अब 1,124 तक पहुंच गया है। इनमें से 914 को रिकवरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

शहर में सक्रिय मामलों की संख्या अब 137 है। शुक्रवार को सांस लेने की बीमारी से पीड़ित एक 65 वर्षीय वृद्ध की कोरोनावायरस से मौत हो गई है।

मैनपुरी जिले में 15 नए मामलों की पुष्टि हुई है, पिछले तीन दिनों में 44 मामले जोड़े गए हैं। दूसरी ओर मथुरा में एक वृद्ध महिला की मौत के साथ 11 नए मामलों की पुष्टि की गई है, जबकि फिरोजाबाद में आठ नए मामलों के साथ यहां मरीजों की संख्या 447 तक पहुंच गई है।

आगरा में स्वास्थ्य अधिकारियों ने सांस की समस्याओं से पीड़ित लोगों की पहचान करने के लिए सभी हॉटस्पॉट की जांच करने के निर्णय लिए हैं। एक रणनीति के हिस्से के रूप में वरिष्ठ नागरिकों के इस समूह पर निगाहें बनी रहेंगी।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Eight new cases of Kovid-19 surfaced in Agra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: agra, kovid-19, eight new cases, coronavirus, lockdown 05, unlock 01, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved