• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

22 साल के युवक का ग्रीन बेल्ट में पेड़ से लटका मिला शव

Dead body of 22 year old youth found hanging from tree in green belt - Noida News in Hindi

नोएडा। नोएडा के सेक्टर 96 के ग्रीन बेल्ट इलाके में 22 साल के युवक का पेड़ से लटका हुआ शव बरामद हुआ है शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है युवक की पहचान भी हो गई है। गुरुवार सुबह लगभग 7:30 बजे थाना सेक्टर 39 पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 96 नवनिर्मित अथॉरिटी की बिल्डिंग के पास ग्रीन बेल्ट पार्क में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पंहुचकर फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा। प्रथमदृष्टया शरीर पर कोई चोट नहीं है। पोस्टमॉर्टम के पश्चात ही स्थिति मालूम चल पाएगी। युवक की पहचान मृत्युंजय कौशिक उर्फ भानु पुत्र योगेन्द्र कौशिक निवासी मूल चंद स्कूल के पास गली नम्बर 3, सदर पुर कॉलोनी सेक्टर 45 नोएडा के रूप में हुयी है। शव का पंचायतनामा भर पोस्टमॉर्टम की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में परिजनों से पूछताछ की है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह युवक यह किस तरीके से पहुंचा। क्या वह किसी परेशानी में था या कोई और वजह है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dead body of 22 year old youth found hanging from tree in green belt
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: green belt, noida, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved