• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

उत्तरप्रदेश में कोरोनासंकट: नोएडा में 4 नए मामले, बरेली में पहला कोरोना पॉजिटिव

डीएम गौतमबुद्ध नगर बी.एन. सिंह ने कहा, "रविवार को दादरी के गांव विश्नौली में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। सूचना मिलते ही पूरे इलाके को संक्रमण से बचाने के लिए 28 मार्च 2020 से 30 मार्च 2020 दोपहर एक बजे तक के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।"
जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अधिकृत बयान के मुताबिक, "शनिवार को चार नए मरीज मिलने की जानकारी सामने आई थी। इनमें दो-तीन लोग विदेश से आए थे। बाकियों में कोरोना का संक्रमण विदेशों से लौटे लोगों के जरिए हुआ था। एक कंपनी के तो 13 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।"

उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में भी रविवार को कोरोना पॉजिटिव का पहला मामला सामने आया। यहां सुभाष नगर मुहल्ले में रहने वाले एक युवक में कोरोना के लक्षण मिले। यह युवक तीन दिन पहले ही नोएडा से बरेली अपने घर पहुंचा था। संदेह होने पर युवक का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जिसमें कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि हुई है। युवक अग्निशमन यंत्र बनाने वाली फैक्टरी (नोएडा) में कार्यरत बताया जाता है।
जिला प्रशासन ने एहतियातन संदिग्ध के परिवार के सभी सात लोगों को क्वोरंटीन कर दिया है। संदिग्ध को आसोलेशन में रखा गया है। साथ ही जिला प्रशासन ने तुरंत उन लोगों की सूची बनाने को कहा है, युवक जिन-जिन के संपर्क में आया था। उस सुभाष नगर मुहल्ले की भी निगरानी बढ़ा दी गई है, जिसमें युवक का घर है। पता चला है कि युवक नोएडा में लॉकडाउन के चलते फैक्टरी बंद होने के बाद बरेली (सुभाष नगर) पहुंचा था। अब तक जिले में जितने भी सैंपल लिए गए थे, वे सभी नेगेटिव ही मिले थे।
बरेली के मंडलायुक्त (कमिश्नर) रणवीर प्रसाद आईएएनएस से स्वीकार किया, "हां, महेश नाम के एक युवक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। प्रोटोकॉल के तहत कार्यवाही की जा रही है।"
--आईएएनएस

यह भी पढ़े

Web Title-Coronasankut in Uttar Pradesh: 4 new cases in Noida
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: coronasankut in uttar pradesh 4 new cases in noida, coronavirus, covid-19 in noida, coronavirus in noida, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi, coronasankut in uttar pradesh 4 new cases in noida
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved