• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली-NCR में शीतलहर का प्रकोप, न्यूनतम पारा 3–4 डिग्री तक लुढ़का, AQI अब भी लाल निशान में

Cold Wave Grips Delhi-NCR, Minimum Temperature Drops to 3-4 Degrees Celsius, Air Quality Remains in the Red Zone - Noida News in Hindi

नोएडा । दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। दिल्ली के कुछ इलाकों में रात के समय पारा 3 डिग्री तक पहुंच गया। ठंड के चलते सुबह और रात में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 12 जनवरी से 14 जनवरी तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। इन दिनों अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री और न्यूनतम 3 से 4 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। ठंड को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन 15 जनवरी तक नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में बच्चों के लिए छुट्टी घोषित कर दी है। वहीं, ठंडी और तेज हवाओं के चलते एनसीआर की वायु गुणवत्ता में हल्का सुधार जरूर देखने को मिला, लेकिन राहत अब भी दूर है।
वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) अधिकांश इलाकों में ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी में बना हुआ है। नोएडा के एक्यूआई आंकड़े के मुताबिक सेक्टर-125 में 286, सेक्टर-62 में 243, सेक्टर-1 में 296 और सेक्टर-116 में 287 दर्ज किया गया। वहीं गाजियाबाद के एक्यूआई आंकड़ों के मुताबिक इंदिरापुरम में 213, लोनी में 344, संजय नगर में 254 और वसुंधरा में 317 एक्यूआई दर्ज किया गया है।
दिल्ली के प्रमुख इलाकों में एक्यूआई की स्थिति और भी खराब है। पंजाबी बाग में 313, पूसा में 343, आर.के. पुरम में 330, रोहिणी में 311, शादिपुर में 294, सिरिफोर्ट में 331, सोनिया विहार में 306, श्री अरबिंदो मार्ग में 301 और विवेक विहार में 312 एक्यूआई दर्ज किया गया है।
विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड और कोहरे के चलते प्रदूषक कण वातावरण में नीचे ही फंसे रहते हैं, जिससे एक्यूआई लंबे समय तक लाल निशान के पार बना हुआ है। ऐसे में लोगों को सुबह-शाम बाहर निकलने से बचने, मास्क का इस्तेमाल करने और बुजुर्गों व बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cold Wave Grips Delhi-NCR, Minimum Temperature Drops to 3-4 Degrees Celsius, Air Quality Remains in the Red Zone
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: air quality, cold wave, cold, delhi, delhi-ncr, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved