• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली से सटे नोएडा में भूमाफियाओं के खिलाफ प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 62 अवैध फार्म हॉउस पर चला बुडलोजर

Authority big action against land mafia in Noida, adjacent to Delhi, bulldozers run on 62 illegal farm houses - Noida News in Hindi

नोएडा । नोएडा प्राधिकरण ने बुधवार को अतिक्रमण के खिलाफ एक बड़ा संयुक्त अभियान चलाते हुए यमुना व हिंडन नदियों के डूब क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों, फॉर्म हाउस पर बुलडोजर चलाया। भूमाफियाओं के खिलाफ यह एक बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। नोएडा प्राधिकरण के करीब 150 छोटे-बड़े कर्मचारी, 09 जेसीबी मशीनें 8 डम्परों का प्रयोग से नोएडा सेक्टर-150 स्थित डूब क्षेत्र की करीब 1.45 लाख वर्ग मीटर भूमि पर बनाये गये 62 फार्म हाउसो पर भूलेख विभाग नौएडा और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम की मौजूदगी में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माणों के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाही की गई। इसके अलावा इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई भी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, जिस जमीन पर यह कार्रवाई हुई है उसकी कीमत लगभग 55 करोड़ थी। नोएडा प्राधिकरण की ओर से साफ कर दिया गया है कि, नागरिक ऐसे भूमाफियाओं के चंगुल मे न फंसे और अवैध प्लाटिंग, कॉलनाईजेशन में संलिप्त भू-माफियाओं एवं अपराधिक तत्वों को सचेत किया है कि नोएडा के डूब क्षेत्र में किसी तरह का निर्माण नियमों के खिलाफ है। इस तरह की किसी तरह की गतिविधि भविष्य में होती है तो पुलिस बल की मौजूदगी में कठोर कार्रवाई की जाएगी। सीईओ ने इस तरह के मामले में लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Authority big action against land mafia in Noida, adjacent to Delhi, bulldozers run on 62 illegal farm houses
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: authority big action against land mafia in noida, adjacent to delhi, bulldozers run on 62 illegal farm houses, illegal farm houses, land mafia, noida, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved