• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नोएडा फैशन वीक 2025 में चमके अर्पित दुबे, रैंप पर दिखी भारतीय संस्कृति की आधुनिक छटा

Arpit Dubey shines at Noida Fashion Week 2025, showcasing a modern twist to Indian culture on the ramp - Noida News in Hindi

नोएडा। नोएडा फिल्म सिटी, सेक्टर 16 में आयोजित फैशन वीक 2025 में चंडीगढ़ के अर्पित दुबे ने एक पेशेवर मॉडल के रूप में शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। इस भव्य आयोजन में उन्होंने भारतीय पारंपरिक संस्कृति को आधुनिक परिधानों की भाषा में प्रस्तुत किया, जिससे भारतीय फैशन की जड़ों और उसकी समृद्ध विरासत को एक नया आयाम मिला। देशभर के नामी डिज़ाइनरों और मॉडलों की भागीदारी वाले इस फैशन वीक में करीब 200 से अधिक लोगों की उपस्थिति रही। अर्पित दुबे के रैंप वॉक को दर्शकों ने भरपूर सराहा। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य भारतीय परिधानों और शालीन व्यवहार को ग्लोबल फैशन के मंच पर नए अंदाज़ में प्रस्तुत करना है, ताकि दुनिया भारतीय परंपरा की गरिमा को और गहराई से महसूस कर सके। फैशन जगत के जानकारों ने अर्पित के इस प्रदर्शन को भारतीयता की आत्मा को आधुनिकता के साथ जोड़ने का एक सफल प्रयास बताया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Arpit Dubey shines at Noida Fashion Week 2025, showcasing a modern twist to Indian culture on the ramp
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: arpit dubey, shines, noida fashion, week, 2025, showcasing, indian culture, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved