• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अनिल दुजाना की सम्पत्ति होगी कुर्क, अब तक दो करोड़ से ज्यादा की संपत्ति की जा चुकी है अटैच, 8 संपत्ति की गई हैं चिन्हित

Anil Dujanas property will be attached, so far property worth more than two crores has been attached, 8 properties have been marked - Noida News in Hindi

ग्रेटर नोएडा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना के एनकाउंटर के बाद पुलिस ने उसकी अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति पर भी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। पुलिस ने इस दौरान उसकी करीब 8 संपत्ति को चिन्हित किया है। जो कि पुलिस के द्वारा कुर्क की जाएगी। अब तक पुलिस अनिल दुजाना और उसके गुर्गों की करीब 2 करोड़ 21 लाख रुपए की प्रॉपर्टी को कुर्क कर चुकी है। एसटीएफ से मुठभेड़ में पश्चिम उत्तर प्रदेश का कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना ढेर हो गया था। उसकी मौत के बाद से अब लोग पुलिस के पास आ रहे हैं और उसकी अवैध संपत्ति के बारे में जानकारी भी दे रहे हैं। डीसीपी राम बदन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अनिल दुजाना की मौत के बाद लोगों का सहयोग मिल रहा है। जिससे पता लग रहा है कि उसके द्वारा डरा धमकाकर और अवैध रूप से काफी संपत्ति अर्जित की गई थी। काफी संपत्ति उसके गुर्गों के द्वारा भी अर्जित की गई थी। उन सभी को अब चिन्हित किया जा रहा है। करीब आठ प्रॉपर्टी चयनित की गई है जल्दी ही कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी। डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया था। जिसमें गौतम बुध नगर के माफियाओं की अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्तियों को कुर्क किया गया था। उसी के तहत अब तक अनिल दुजाना और उसके गुर्गों की करीब दो करोड़ 21 लाख रुपए की अवैध प्रॉपर्टी को कुर्क किया जा चुका है। उसकी मौत के बाद उसकी अन्य प्रॉपर्टी के बारे में भी जानकारी मिल रही है, उस प्रॉपर्टी को भी जल्द से जल्द कुर्क किया जाएगा। कमिश्नरटेंट लागू होने के बाद से ही गौतम बुध नगर में अनिल दुजाना, सुंदर भाटी, रणदीप भाटी और अन्य माफियाओं की करोड़ों रुपए की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Anil Dujanas property will be attached, so far property worth more than two crores has been attached, 8 properties have been marked
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: greater noida, uttar pradesh, notorious gangster, anil dujana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved