• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एयरलाइंस कंपनी के मैनेजर ने सुसाइड किया, कार में मिला शव

Airlines company manager commits suicide, body found in car - Noida News in Hindi

-नोट में लिखा- बेटे-पापा से बहुत प्यार करता हूं, माफ कर देना ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में एयरलाइंस कंपनी के मैनेजर ने सुसाइड कर लिया। उनकी लाश ला रेजिडेंशिया सोसाइटी की पाकिर्ंग में खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार में मिली। कार अंदर से लॉक थी। सूचना पर पहुंची पुलिस को कार से ब्लैक हिट की बोतल और कुछ नींद की गोलियों के खाली रेपर मिले हैं। साथ ही सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा है कि बेटे और पापा को बहुत प्यार करता हूं, सॉरी मुझे माफ कर देना। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर इसे आत्महत्या का मामला ही मान रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला क्लियर हो पाएगा। मैनेजर का नाम निशांत कुमार (32 वर्षीय) है। निशांत विस्तारा एयरलाइंस कंपनी में बतौर मैनेजर की पोस्ट पर कार्यरत थे। 27 अप्रैल को वह अपने घर से अपने ऑफिस जाने के लिए निकले थे, लेकिन ऑफिस नहीं पहुंचे। आज सुबह उनकी गाड़ी सोसाइटी के अंदर किसी अन्य पाकिर्ंग में खड़ी मिली। गाड़ी लॉक थी और निशांत ड्राइविंग सीट पर मृत पड़े थे। मृतक के पिता ने डुप्लीकेट चाबी से गाड़ी का लॉक खोला गया और पुलिस को सूचना दी।
कार से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें लिखा था ''मैं निशांत कुमार अपनी लाइफ खत्म कर रहा हूं क्योंकि मैं अपनी लाइफ से हार चुका हूं और मेरी लाइफ में बहुत प्रॉब्लम चल रही है, जो अब मैं हैंडल नहीं कर सकता। मैं अपनी मम्मी को बहुत मिस करता हूं और उनके बिना नहीं रह पा रहा हूं। मैं अपने पापा और अपने बेटे को बहुत प्यार करता हूं। पापा मुझे माफ कर देना, यह स्टेप उठाने के लिए।'' आई लव यू मेरे पापा, आप प्लीज अपना ध्यान रखना, सॉरी मैं आपको अकेले छोड़कर जा रहा हूं..।''
बिसरख थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि डायल-112 पर सूचना मिली थी कि ला रेजिडेंशिया सोसाइटी के टावर टी में निशांत की डेड बॉडी कार में पड़ी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की गई। निशांत का अपनी पत्नी विशाखा से पिछले काफी समय से झगड़ा चल रहा है। 8 महीने पहले विशाखा अपने बेटे के साथ अपने मायके कोटा में रह रही है। दोनों का ढाई वर्ष का एक बच्चा है, जिसका नाम कियान है। निशांत यहां पर अपने पिता के साथ रहा करता था
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Airlines company manager commits suicide, body found in car
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: greater noida, airlines company manager, suicide, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved