• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिवाली के बाद अब फॉग और स्मॉग का वार एक साथ, नोएडा में एक्यूआई फिर 300 के पार

After Diwali, now fog and smog attack together, AQI in Noida crosses 300 again - Noida News in Hindi

नोएडा। दीपावली से पहले धनतेरस में हुई बरसात ने पूरे त्यौहार के मजे को दोगुना कर दिया। लोगों को प्रदूषण और स्मॉग से निजात मिली थी और जमकर लोगों ने त्योहार के मजे उठाए और खूब पटाखे जलाए। दीपावली के बीतते ही एनसीआर में जमकर हुई आतिशबाजी का असर अब दिखाई देने लगा है। स्मॉग के साथ अब फॉग का दोगुना असर लोगों को झेलना पड़ेगा। नोएडा और गाजियाबाद की अगर बात करें तो यहां पर एक्यूआई अब 300 के पार पहुंच गया है और जल्द ही 400 के आंकड़े को छूने की बात सामने आ रही है।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में बरसात होने के कुछ खास असर नहीं दिखाई दे रहे हैं। इसलिए एनसीआर के लोगों को स्मॉग के साथ फॉग का दोगुना वार झेलना पड़ेगा।
आज की अगर बात करें तो गाजियाबाद और नोएडा में एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया गया।
सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, गाजियाबाद में 362 और नोएडा में 364 एक्यूआई दर्ज किया गया है और यह आंकड़े सीपीसीबी की एप पर आज सुबहे 11 बजे की अपडेट के बाद दर्ज किए गए हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में लोगों को प्रदूषण के बेहद खराब स्तर का सामना करना पड़ सकता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-After Diwali, now fog and smog attack together, AQI in Noida crosses 300 again
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: aqi, noida, fog, smog, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved