• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नोएडा में युवक को चाकू मारकर बाइक से घसीटने के आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Accused of stabbing a young man and dragging him on a bike in Noida, arrested in an encounter - Noida News in Hindi

नोएडा। नोएडा में एक युवक को चाकू मारकर घायल करने के बाद बाइक से बांध कर घसीटने के मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात दो बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मामला नोएडा के थाना सेक्टर-49 इलाके के बरौला का है। इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें दोनों बदमाश मेहंदी हसन को बाइक से बांधकर घसीटते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना सेक्टर 49 पुलिस ने बीती रात को ग्राम बरौला में एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल करने वाले अभियुक्त अनुज और नितिन को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उनसे हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद करने पुलिस ले गई थी, जिस दौरान दोनों ने पुलिस की पिस्टल छीन कर भागने का प्रयास किया।
पुलिस से हुई मुठभेड़ के बाद दोनों को गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया है। आज सुबह लगभग पाँच बजे थाना सेक्टर-49 की पुलिस की बरौला पुलिया के पास बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। इसमें दो बदमाश अनुज एवं नितिन घायल हुए हैं। अनुज एवं नितिन के द्वारा कल मेहंदी हसन नामक व्यक्ति को चाकू मारा गया था जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था एवं इनको हथियार की बरामद के लिए पुलिस टीम लेकर जा रही थी। बरामदगी के पश्चात पुलिस पार्टी हमला किया गया। आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी द्वारा फायरिंग की गई, जिसमें दोनों अभियुक्त अनुज और नितिन घायल हुए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Accused of stabbing a young man and dragging him on a bike in Noida, arrested in an encounter
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: noida, youth, knife, murder, encounter, arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved