• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नोएडा में पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक, आठ घंटे की तलाश के बाद बरामद हुआ शव

A young man jumped into a drain in Noida after a fight with his wife; his body was recovered after an eight-hour search. - Noida News in Hindi

नोएडा । नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने नशे की हालत में नाले में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर विभाग के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को मौके पर बुलाया गया। कई घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गुरुवार तड़के युवक का शव नाले से बरामद कर लिया गया। करीब आठ घंटे तक टीमों ने नाले में युवक की तलाश की। पुलिस के अनुसार, युवक का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि उस समय युवक शराब के नशे में था। विवाद के बाद गुस्से में उसने सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास स्थित नाले में छलांग लगा दी। युवक के नाले में कूदने की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद थाना सेक्टर-39 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की गई। नाले में पानी का बहाव और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर विभाग के कर्मचारियों के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया। इसके बाद देर रात से ही नाले में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। रेस्क्यू टीमों ने घटनास्थल के आसपास के हिस्से में लगातार तलाशी अभियान चलाया। टीमों ने नाले के अंदर कई स्थानों पर युवक को तलाशने का प्रयास किया।
करीब आठ घंटे तक चले अभियान के बाद तड़के सुबह युवक का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर नाले से बरामद किया गया। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पत्नी से विवाद और शराब के नशे में युवक द्वारा नाले में छलांग लगाने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और युवक ने किन परिस्थितियों में नाले में छलांग लगाई।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A young man jumped into a drain in Noida after a fight with his wife; his body was recovered after an eight-hour search.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: noida, drain in noida, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved