• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पॉलिसी लोन दिलाने के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने वाले मुख्य अभियुक्त सहित 6 गिरफ्तार

6 arrested including the main accused who cheated people in the name of getting policy loan - Noida News in Hindi

नोएडा। थाना फेस-1 नोएडा पुलिस ने लेप्स हुई पॉलिसी को केन्सिल कराकर ब्याज सहित पूरा पैसा दिलाने के नाम पर व पॉलिसी पर सस्ती ब्याज दरों पर लोन दिलाने के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने वाले मुख्य अभियुक्ता 1.सलोनी जैन 2.दिवाकर शर्मा 3.नजफ मेंहदी, 4.विनोद शर्मा, 5.दीपक झा, 6.विपिन कुमार को कम्पनी ए-7, प्रथम तल, सेक्टर-10, नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 1 स्मार्ट फोन, 5 की-पैड फोन व कालिंग डाटा बरामद किया गया है। आरोपियों में सलोनी जैन इस गैंग के मुख्य सरगना के रूप में काम कर रही थी। सलोनी जैन पहले एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करती थी। उसी कंपनी से वह लोगों के नाम और उनके पॉलिसी की डेटाशीट लेकर इस गैंग के साथ धोखाधड़ी करती थी। अभियुक्तों द्वारा जनता के व्यक्तियों को कॉल करके उनकी लेप्स हुई पॉलिसी को केन्सिल कराकर ब्याज सहित पूरा पैसा दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर उनसे फाईल चार्ज व अन्य खर्चे के नाम पर उनसे पैसे ले लेते थे व पॉलिसी पर सस्ती ब्याज दरो पर लोन दिलाने के नाम पर भी लोगो से पैसा हड़प लेते थे। अभियुक्तों ने पूछताछ पर बताया कि मुख्य अभियुक्ता सलोनी जैन पूर्व में इन्स्योरेन्स कम्पनी में नौकरी करती थी। जहां से यह पॉलिसी धारको का डाटा ले आयी और उसी लिस्ट में से पॉलिसी धारको को कॉल करके धोखाधड़ी करते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-6 arrested including the main accused who cheated people in the name of getting policy loan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: noida police, fraud, accused, saloni jain, diwakar sharma, najaf mehndi, vinod sharma, deepak jha, vipin kumar, arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved