• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पुलिस मुठभेड़ में ई-रिक्शा लूटकर भाग रहे 3 बदमाश गिरफ्तार

Three miscreants running e rickshaw robbery arrested in police encounter, firing on police during checking - Noida News in Hindi

नोएडा । नोएडा पुलिस और ई-रिक्शा लूटकर भागे बदमाशों के बीच रविवार को सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया और दो अन्य बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से.315 बोर मय दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। इन तीनों बदमाशों ने 30 जुलाई को करीब 3:30 बजे दोपहर में ई-रिक्शा सेक्टर-16 से बुक किया और महामाया फ्लाईओवर के पास गलत रास्ते पर ले जाकर रिक्शा लूट लिया और चालक को फेंक दिया। बाद में चालक ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस विभाग के अनुसार, पुलिस ने आरोपियों की तलाश में जब चेकिंग करना शुरू की तो सुबह तड़के सेक्टर-96 के पास ई-रिक्शा में सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, पुलिस को देख बदमाशों की ओर से पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की गई, पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया और वहीं अन्य दो बदमाशों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने बदमाशों पर सबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और साथ ही तीनों बदमाशों में से बदमाश रोहित के खिलाफ करीब आधा दर्जन मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Three miscreants running e rickshaw robbery arrested in police encounter, firing on police during checking
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: e rickshaw robbery, arrest, police encounter, crime news in hindi, crime news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved