• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नोएडा: समलैंगिक संबंध के चलते हुई थी महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Noida: Woman Murdered Over Same-Sex Relationship; Accused Arrested - Noida News in Hindi

नोएडा । नोएडा के थाना सेक्टर-113 क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का सफल खुलासा किया है। यह घटना ग्राम सर्फाबाद की है, जहां एक महिला की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी और आरोपी को टिवोली फार्म हाउस के पास से धर दबोचा। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मौहम्मद शफीक उर्फ जावेद (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूलरूप से फतेहपुर जिले के गाजीपुर कस्बे का रहने वाला है और वर्तमान में सर्फाबाद, सेक्टर-73 में किराए के मकान में रह रहा था।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जो खुलासा किया, वह चौंकाने वाला है। आरोपी ने बताया कि उसके मृतका के बेटे के साथ समलैंगिक संबंध थे, जिसे मृतका बिल्कुल पसंद नहीं करती थी। इसी कारण वह दोनों के मिलने-जुलने का विरोध करती थी। आरोपी ने मृतका के बेटे से संपर्क बनाए रखने के लिए एक योजना बनाई थी, जिसके तहत वह अपनी मौसी की बेटी की शादी मृतका के बेटे से कराना चाहता था।
हालांकि, मृतका फूलजहां इस प्रस्ताव के लिए बार-बार मना कर रही थी। घटना वाले दिन यानी 15 अप्रैल को भी आरोपी इसी विषय पर बातचीत करने मृतका के घर गया था, लेकिन जब मृतका ने एक बार फिर शादी से इनकार कर दिया तो आरोपी आक्रोश में आ गया।
गुस्से में उसने चाकू निकालकर मृतका पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त अवैध चाकू और मृतका का टूटा हुआ मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Noida: Woman Murdered Over Same-Sex Relationship; Accused Arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: noida, sex, relationship, crime news in hindi, crime news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved