• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नोएडा : चोरी करने वाले शातिर गैंग का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार, 12 लाख की संपत्ति बरामद

Noida: Notorious Theft Gang Busted, Four Accused Arrested, Property Worth Rs 12 Lakh Recovered - Noida News in Hindi

नोएडा । नोएडा के थाना फेस-3 पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की घटनाओं में लिप्त एक शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से इस गिरोह के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 15 चोरी के लैपटॉप, 4 मोबाइल फोन और 2 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। थाना फेस-3 पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 31 जनवरी 2026 को की गई। पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला एक गैंग टीपीनगर चौराहे के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आमिर खान उर्फ कालू, अभिषेक कुमार, योगेन्द्र चौहान उर्फ लंका और अर्जुन के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने खुलासा किया कि वे दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में लैपटॉप, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल की चोरी करते थे। चोरी के बाद इन सामानों को सस्ते दामों पर बेच दिया जाता था और प्राप्त धनराशि को आपस में बांट लिया जाता था।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त आमिर खान और योगेन्द्र चौहान के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें चोरी, एनडीपीएस एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के मुकदमे शामिल हैं। वहीं अभिषेक कुमार और अर्जुन भी पूर्व में चोरी के मामलों में संलिप्त पाए गए हैं। इससे स्पष्ट है कि यह गैंग लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। बरामद की गई दो मोटरसाइकिलों के संबंध में पुलिस यह जांच कर रही है कि ये वाहन किन मामलों से जुड़े हैं।
पुलिस का कहना है कि इस गिरोह की गिरफ्तारी से क्षेत्र में चोरी की कई घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है। थाना फेस-3 पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अन्य संभावित साथियों और चोरी के मामलों की भी गहन जांच कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Noida: Notorious Theft Gang Busted, Four Accused Arrested, Property Worth Rs 12 Lakh Recovered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: property, theft gang, noida, crime news in hindi, crime news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved