• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नोएडा : अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 11 लाख का गांजा बरामद

Noida: Inter-state ganja smuggling gang busted, ganja worth Rs 11 lakh recovered - Noida News in Hindi

नोएडा। नोएडा में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फेस-3 पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी में लिप्त चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 30 किलो 686 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 11 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 4 फरवरी 2026 को लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर की गई। सूचना के आधार पर थाना फेस-3 पुलिस टीम ने टीपी नगर चौराहे के पास घेराबंदी कर चारों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान सरवन, लव कुमार, नितीश कुमार और राज नारायण कुमार उर्फ छोटू कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के निवासी हैं और वर्तमान में नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोरखा और सर्फाबाद गांवों में रह रहे थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से गांजा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े हुए थे और अलग-अलग राज्यों से गांजा लाकर एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 30 किलो 686 ग्राम गांजा बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर थाना फेस-3 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मुख्य आरोपी सरवन का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत तीन मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें वर्ष 2019 और 2024 के मामले शामिल हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि आरोपी पहले से ही नशा तस्करी के धंधे में सक्रिय रहा है।
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किन-किन इलाकों में की जानी थी। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Noida: Inter-state ganja smuggling gang busted, ganja worth Rs 11 lakh recovered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: noida phase 3 police, marijuana smuggling, 3068 kg marijuana seized, market value ₹11 lakh, interstate smugglers, four arrested, narcotics drive, anti-drug campaign, ndps act, noida, crime news in hindi, crime news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved