• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विदेश में बैठकर करता था लोगों के साथ धोखाधड़ी, नोएडा पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार

He used to cheat people while sitting abroad Noida Police arrested him from West Bengal - Noida News in Hindi

ग्रेटर नोएडा। नोएडा पुलिस, आईटी सेल और एसटीएफ की टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन करते हुए पश्चिम बंगाल से ठगी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो विदेश में बैठकर व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों को बड़ी-बड़ी कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर, उनसे लाखों रुपए की ठगी किया करता था। इस गैंग में शामिल एक चीनी नागरिक, एक नेपाली नागरिक, एक थाईलैंड नागरिक और एक भारतीय नागरिक पहले ही जेल जा चुके हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना बिसरख पुलिस, आईटी सेल सेंट्रल नोएडा और एसटीएफ नोएडा ने विदेश में बैठकर व्हाट्सएप के माध्यम से, भारत के लोगों से ठगी करने वाले गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से तीन मोबाइल फोन व एक लैपटॉप बरामद किया है। आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर विदेशों (कम्बोडिया, हांगकांग) में बैठकर भारतीय सिम पर व्हाट्सएप अकाउंट तैयार कर, भारतीय नागरिकों से साइबर धोखाधड़ी कर पैसों की ठगी करता था। इसके अलावा भारतीय लोगों को कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी का झांसा देकर विदेश भी बुलाया जाता था। लोगों के वहां पहुंच जाने पर उन्हें बहुचर्चित भारतीय कंपनियों में काम दिलवाने के नाम पर भी ठगी की जाती थी।
पैसे देने में आनाकानी करने पर ये गैंग लोगों को झूठे आरोप में विदेशी पुलिस द्वारा गिरफ्तार करा देते थे। इस मामले में नोएडा पुलिस एक चीनी, एक नेपाली, एक थाईलैंड से और एक भारतीय नागरिक को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने बताया है कि 19 जुलाई को बिसरख पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से अभियुक्त राहुल सिन्हा को कोलकाता, पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में इस्तेमाल तीन मोबाइल फोन व एक लैपटॉप बरामद किया गया है। अभियुक्त को न्यायालय से नियमानुसार ट्रांजिट रिमांड लेकर पुलिस थाना बिसरख पर लाई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-He used to cheat people while sitting abroad Noida Police arrested him from West Bengal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: used to cheat, people while sitting, abroad, noida police arrested, west bengal, crime news in hindi, crime news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved