• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्रेटर नोएडा: किराये पर गाड़ी लेकर राहगीरों से करते थे लूटपाट, पांच आरोपी गिरफ्तार

Greater Noida: Gang Rented Cars to Rob Pedestrians; Five Accused Arrested - Noida News in Hindi

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर पुलिस ने लिफ्ट देने के बहाने राहगीरों से लूटपाट और टैक्सी चालकों से मोबाइल व कैश छीनने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त दो कारें, कैश, दो तमंचे, कारतूस और तीन चाकू बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित सिंह, दीपांशु, तरुण ठाकुर, नवाब भाटी उर्फ संदीप भाटी और मोहित राजपूत के रूप में हुई है। सभी आरोपियों को सेक्टर ईटा-01 के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह नोएडा, ग्रेटर नोएडा और एनसीआर क्षेत्र में रात के समय सक्रिय रहता था और राह चलते लोगों को लिफ्ट देने के बहाने अपनी कार में बैठाकर उनसे मारपीट कर मोबाइल, नगदी और अन्य कीमती सामान लूट लेता था। पुलिस जांच में यह भी पता चला कि आरोपी टैक्सी चालकों को निशाना बनाने के लिए अपनी गाड़ियों को जानबूझकर लहराते हुए चलाते थे। जब चालक उन्हें रोकता या विरोध करता, तो आरोपी उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट कर मोबाइल, कैश और जरूरी सामान लूट लेते थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी टैक्सी चालक की गाड़ी की चाबी भी छीन लेते थे, ताकि पीड़ित उनका पीछा न कर सके।
पुलिस के मुताबिक, 16 मई 2026 को सेक्टर ईटा-01 के पास एक टैक्सी चालक के साथ इसी तरह की घटना को अंजाम दिया गया था। आरोपियों ने चालक से मारपीट कर उसका मोबाइल फोन, 5 हजार रुपए और कार की चाबी लूट ली। इस मामले में थाना सूरजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान पुलिस को गिरोह की गतिविधियों की जानकारी मिली और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे वारदात के लिए ज्यादातर किराये की गाड़ियों का इस्तेमाल करते थे।
घटना के बाद वाहन मालिकों को गाड़ियां वापस कर दी जाती थीं, जिससे पुलिस को उन तक पहुंचने में कठिनाई हो। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वेन्यू और थार कार बरामद की हैं, जिनका इस्तेमाल लूट की घटनाओं में किया गया था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोहित राजपूत और अन्य के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और इनके द्वारा की गई अन्य घटनाओं की जांच कर रही है। वहीं, बरामद मोबाइल फोन के आधार पर अन्य पीड़ितों की पहचान करने का प्रयास भी किया जा रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Greater Noida: Gang Rented Cars to Rob Pedestrians; Five Accused Arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: greater noida crime, lift robbery gang, police arrest, mobile loot, taxi driver robbery, surajpur police, ncr crime, car robbery, criminal gang busted, noida news, crime news in hindi, crime news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved