• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार; चार बैंक खाते फ्रीज

Fake call center busted in Noida, five arrested; four bank accounts frozen - Noida News in Hindi

नोएडा। नोएडा से साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। थाना फेस-1 पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर रियल एस्टेट निवेश और बीमा पॉलिसी को कम समय में मैच्योर कराने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और कॉल डाटा भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को डी-16, सेक्टर-6 स्थित एक मकान में संचालित इस फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारा गया। मौके से अनुज, राकेश कुमार, मनीष मंडल, शुभम सक्सेना और शहजाद अहमद को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, सात स्मार्ट मोबाइल फोन, नौ की-पैड मोबाइल फोन, एक प्रिंटर मशीन और 45 कॉल डाटा शीट बरामद की गई हैं। इसके साथ ही साइबर ठगी से जुड़े चार बैंक खातों को फ्रीज कराया गया है, जिनमें लगभग 80 लाख रुपये की राशि जमा पाई गई। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे देश के विभिन्न राज्यों में रहने वाले लोगों को फोन कर लैप्स बीमा पॉलिसी का पैसा वापस दिलाने, लोन दिलाने और रियल एस्टेट में सुरक्षित निवेश का झांसा देते थे। पीड़ितों से 5,000 रुपए से लेकर एक लाख रुपये तक की रकम निवेश के नाम पर ली जाती थी। ठगी से प्राप्त धनराशि फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर कराई जाती और बाद में आपस में बांट ली जाती थी। पुलिस को आरोपियों के लैपटॉप से ठगी से संबंधित विस्तृत डाटा शीट भी मिली है, जिससे कई अन्य मामलों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों से राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायतें दर्ज हैं। थाना फेस-1 में इस मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बीमा पॉलिसी या निवेश को कम समय में मैच्योर कराने के नाम पर आने वाले कॉल, मैसेज या ई-मेल से सतर्क रहें। किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी, बैंक विवरण या कार्ड संबंधी जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी की आशंका होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें या शिकायत दर्ज कराएं। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fake call center busted in Noida, five arrested; four bank accounts frozen
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: noida, cyber fraud, fake call center, noida police, real estate scam, insurance fraud, cybercriminals arrested, investment fraud, phase-1 police station, electronic evidence, crime news in hindi, crime news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved