• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

50 क‍िलोग्राम गांजा के साथ नशा तस्‍कर गिरफ्तार

Drug smuggler arrested with 50 kg of ganja - Noida News in Hindi

नोएडा । नोएडा पुलिस की सीआरटी टीम ने सेक्टर 20 की पुलिस के साथ मिलकर 50 क‍िलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की कीमत बाजार में 12 लाख रुपये से अध‍िक है। आरोपी बैग में भरकर इसकाे अलग-अलग जगहों पर पहुंचाता था। पुलिस उसके नेटवर्क की जांच कर रही है। साथ ही आरोपी का आपराध‍िक इत‍िहास भी खंगाला जा रहा है। 24 साल का आरोपी कई सालों से नशे के धंधे में लगा हुआ है। यह दूसरो राज्‍यों से नशे के खेप लाकर एनसीआर के व‍िभ‍िन्‍न इलाकों में इसका वि‍तरण करता था। पुलिस ने बताया है कि सात नवंबर को स्पेशल यूनिट सीआरटी और थाना सेक्टर-20 नोएडा पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की मदद से आरोपी देवराज उर्फ देवा (24) को गंगा शॉपिंग कॉम्‍प्‍लेक्‍स के पास बने पार्क के पास से गिरफ्तार कर ल‍िया। आरोपी के कब्जे से दो बैग में 50 किलोग्राम गांजा बरामद क‍िया गया। बाजार में इसकी कीमत लगभग 12.50 लाख रुपये है।
पुलिस ने बताया है कि पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है। वह गांजा की तस्करी कर मोटा मुनाफा कमा रहा था। पुलिस के मुताबिक देवराज उर्फ देवा नोएडा के सलारपुर का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर उसके नेटवर्क का पता लगाने की कोश‍िश कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Drug smuggler arrested with 50 kg of ganja
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: drug, ganja, crime news in hindi, crime news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved