• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले 13 आरोपी गिरफ्तार

A fake call center was busted in Noida, and 13 accused were arrested for defrauding people in the name of insurance policies. - Noida News in Hindi

नोएडा। नोएडा के थाना साइबर क्राइम और थाना सेक्टर-63 की संयुक्त पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीमा पॉलिसी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सेक्टर-63 नोएडा स्थित एच-198 में संचालित इस कॉल सेंटर से 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी बीमा पॉलिसी, पुरानी पॉलिसी के नवीनीकरण और बोनस का लालच देकर लोगों से लाखों रुपए की ठगी कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 6 जनवरी 2026 को की गई। मौके से पुलिस ने 2 लैपटॉप चार्जर, 1 मॉडम चार्जर, 1 पीएनटी टैलीकॉलर, 31 मोबाइल फोन, 721 लोगों का बीमा डाटा और 2 डायरियां बरामद की हैं। बरामद डाटा में विभिन्न बीमा कंपनियों के पॉलिसीधारकों की व्यक्तिगत जानकारियां शामिल थीं, जिनका इस्तेमाल ठगी के लिए किया जा रहा था। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे बीमा कंपनियों के नाम पर लोगों को कॉल करते थे और खुद को कंपनी का अधिकृत प्रतिनिधि बताकर फर्जी पहचान के जरिए बातचीत करते थे। वे बंद हो चुकी या किस्त न भर पाने के कारण निष्क्रिय बीमा पॉलिसी को रिन्यू कराने, बोनस दिलाने या नई पॉलिसी देने का झांसा देकर पीड़ितों से रकम अपने बताए गए फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लेते थे। इसके बाद ठगी की गई रकम को आपस में बांट लिया जाता था। गिरफ्तार अभियुक्तों में कॉल सेंटर का संचालक छत्रपाल शर्मा भी शामिल है, जो ग्रो अप मैनेजमेंट सॉल्यूशन ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी चलाने का दावा करता था।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, छत्रपाल शर्मा और सत्यम नामक अभियुक्त के खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। इस गिरोह में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के रहने वाले युवक शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के अन्य सहयोगियों और फर्जी बैंक खातों की जांच की जा रही है। साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि ठगी से अर्जित धनराशि कितनी है और किन-किन लोगों को इस गिरोह ने अपना शिकार बनाया। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर बीमा या निवेश से संबंधित जानकारी साझा न करें और किसी भी संदिग्ध कॉल की सूचना तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन को दें। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A fake call center was busted in Noida, and 13 accused were arrested for defrauding people in the name of insurance policies.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fake insurance scam, noida sector 63 raid, cyber crime police noida, insurance policy fraud, policy renewal scam, noida call center bust, 13 arrested noida, h-198 sector 63, financial fraud india, up police cyber cell, crime news in hindi, crime news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved