• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

PM और यूपी CM के आधार कार्ड से छेड़छाड़ करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Youth arrested for tampering with Aadhaar cards of PM and UP CM - Muzaffarnagar News in Hindi

मुजफ्फरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आधार कार्ड में छेड़छाड़ करने के आरोप में अहमदाबाद साइबर थाने की पुलिस ने बिहार के मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद पुलिस ने कांटी थाना क्षेत्र के सादतपुर दुबे टोला में छापेमारी कर अर्पण दुबे को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि दुबे का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।
बताया जाता है कि अहमदाबाद साइबर पुलिस ने दुबे से पूछताछ की और उसे अदालत में प्रस्तुत किया और ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मंगलवार की रात गुजरात रवाना हो गई।
कांटी के थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि दुबे पर आरोप है कि प्रधानमंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री के आधार कार्ड में जन्मतिथि और अन्य डाटा के साथ उसने छेड़छाड़ का प्रयास किया था।
बताया जाता है कि गिरफ्तार अर्पण स्नातक का छात्र है। पुलिस के मुताबिक उसके मोबाइल से आधार कार्ड के साथ छेड़छाड़ के साक्ष्य भी मिले हैं।
(आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Youth arrested for tampering with Aadhaar cards of PM and UP CM
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: aadhaar card, pm, cm, up bihar, narendra modi, yogi adityanath, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, muzaffarnagar news, muzaffarnagar news in hindi, real time muzaffarnagar city news, real time news, muzaffarnagar news khas khabar, muzaffarnagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved