• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुजफ्फरनगर में नाबालिग लड़के से अप्राकृतिक यौनाचार के दोषी को 20 वर्ष कारावास की सजा

Man convicted of unnatural sex with a minor boy in Muzaffarnagar sentenced to 20 years imprisonment - Muzaffarnagar News in Hindi

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुधवार को पॉक्सो अदालत ने 12 साल के नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक यौनाचार के आरोपी को 20 साल कारावास की सजा सुनाई। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो),अपर सत्र न्यायाधीश रितेश सचदेवा ने आरोपी व्यक्ति पर 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। शासकीय अधिवक्ता प्रदीप बालियान ने बताया कि मामला जनवरी 2018 का है। जब 12 साल का एक नाबालिग लड़का अकेले अपने घर से बाहर खेलने निकला था। आरोपी मोहित नाबालिग लड़के को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया। जहां उसने नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म किया। लड़के ने घर पहुंच कर अपनी मां से आपबीती सुनाई। जिसके बाद पीड़ित की मां ने थाना कोतवाली नगर में मोहित नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ, कुकर्म और पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करने बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की थी। न्यायालय ने मेडिकल रिपोर्ट और गवाहों के बयान के आधार पर आरोपी मोहित को बुधवार को दोषी पाते हुए 20 साल की कठोर कारावास और 30 हजार रूपये का अर्थ दंड लगाया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Man convicted of unnatural sex with a minor boy in Muzaffarnagar sentenced to 20 years imprisonment
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: unnatural sex, muzaffarnagar, crime, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, muzaffarnagar news, muzaffarnagar news in hindi, real time muzaffarnagar city news, real time news, muzaffarnagar news khas khabar, muzaffarnagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved