• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी में मुस्लिम परिवार के 5 लोगों ने अपनाया हिन्दू धर्म

5 people of Muslim family adopted Hindu religion in UP - Muzaffarnagar News in Hindi

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बघरा में स्थित योग साधना यशवीर आश्रम में महंत स्वामी यशवीर जी महाराज के सानिध्य में बिजनौर जिले के एक मुस्लिम परिवार के पांच सदस्य शुद्धि यज्ञ में गायत्री मंत्रों के साथ आहुति देने के बाद हिंदू धर्म को अपनाया। इस परिवार के सभी 5 सदस्यों के नाम भी बदल दिए गए। अब मुस्कान को पूजा सैनी, सानिया को सीमा सैनी तो अरमान को हिमांशु सैनी कहा जाएगा। इसी तरह से परिवार के अन्य सदस्यों का नया नामकरण भी हुए। योग साधना यशवीर आश्रम में महंत स्वामी यशवीर जी महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में आचार्य मृगेंद्र ब्रहमचारी ने वेद मंत्रों से विधि विधान से हवन-पूजन कराकर एक परिवार के इन 5 सदस्यों की शुद्धि की। मोहम्मद अहमद का कहना है कि उनके माता-पिता हिंदू ही थे, लेकिन बाद में किसी वजह से इस्लाम कबूल कर लिया था अब वह दोबारा हिन्दू धर्म में वापसी कर रहे हैं। महंत यशवीर जी महाराज ने जिले के मदरसो पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां पर लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जाता है, और पुलिस-प्रशासन को मदरसों की जांच करनी चाहिए।
उन्होंने ने कहा कि प्रदेश में पूर्व की सरकारों के कार्यकाल में हिंदुओं का उत्पीड़न कर उन्हें डराकर मुस्लिम बनाया जाता था, लेकिन अब प्रदेश में दूसरी बार योगी आदित्यनाथ जी की सरकार बनने और माहौल ठीक होने पर पहले धर्म छोड़ गए लोग पुन: हिंदू धर्म में वापसी कर रहे हैं। जो धर्मबदल कर चले गए थे अब उनका स्वाभिमान जाग रहा है और वह वापसी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बिजनौर के निवासी मुस्लिम परिवार के 5 सदस्यों ने बघरा में यशवीर आश्रम में आकर अपने धर्म में पुन: वापसी की है। इन सभी लोगों और बच्चों को गंगाजल से आचमन कराकर जनेऊ धारण कराया।
इसके बाद लाल धागे में ओम की माला उनके गले में डाली गई। मुख्यत: वेद मंत्रों और गायत्री मंत्र से हवन कराया गया। उन्होंने बताया कि जिन आठ लोगों ने हिंदू धर्म में पुन: वापसी की हैं उनके नाम भी धर्म के आधार पर बदलकर रख दिए गए हैं। मोहम्मद अहमद को संदीप सैनी, मुस्कान को पूजा सैनी, अरमान को हिमांशु सैनी, सानिया को सीमा सैनी तो अलीना को जाह्न्वी सैनी बना दिया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-5 people of Muslim family adopted Hindu religion in UP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: muslim family in up, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, muzaffarnagar news, muzaffarnagar news in hindi, real time muzaffarnagar city news, real time news, muzaffarnagar news khas khabar, muzaffarnagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved