• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उत्तर प्रदेश: एक और बीएलओ की मौत, मुरादाबाद डीएम बोले-एसआईआर से कोई संबंध नहीं

Uttar Pradesh: Another BLO dies, Moradabad DM says no connection with SIR - Muradabad News in Hindi

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में लगे एक बीएलओ की मौत के बाद प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अनुज कुमार सिंह का कहना है कि इससे एसआईआर प्रक्रिया से कोई संबंध नहीं है। दरअसल, रविवार सुबह मुरादाबाद में बीएलओ का काम कर रहे 45 वर्षीय टीचर सर्वेश सिंह ने अपने घर के अंदर ही फंदा लगाकर जान दे दी। उनकी जेब से तीन पेज का सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें बीएलओ ने टारगेट के टेंशन और अधिकारियों के दबाव को खुदकुशी का कारण बताया है। घटना को लेकर डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अनुज कुमार सिंह ने बताया कि सर्वेश सिंह जाहिदपुर गांव के बूथ नंबर 406 पर तैनात थे। बीएलओ द्वारा बड़ा कदम उठाए जाने की सूचना मिली है। इसके साथ ही, एक नोट भी मिला है जिसमें कुछ बातें बताई गई हैं। लोकल पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है, सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
डीएम ने स्पष्ट किया कि उनके काम में कोई खास कमी नहीं थी। करीब 67 प्रतिशत फॉर्म डिजिटलाइज हो चुके थे और लगभग 6 प्रतिशत अन्य मार्किंग भी पूरी की जा चुकी थी। काम लगभग अंतिम चरण में था। उन्होंने बताया कि सर्वेश सिंह के सुपरवाइजर, जो रिश्तेदारी में भी आते हैं, ने जानकारी दी कि वे लगातार सर्वेश से संपर्क में थे और उनकी मदद के लिए एक आंगनबाड़ी कर्मचारी भी साथ लगाया गया था।
डीएम का कहना है कि एसआईआर अभियान और इस कदम के बीच अभी सीधा संबंध पूरी तरह साबित नहीं हुआ है, पर जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए हो रही है। स्थानीय पुलिस परिवार के बयान, सुसाइड नोट की सामग्री और अन्य परिस्थितियों को देखकर पूरी घटना की पड़ताल कर रही है। आगे की सच्चाई जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी। यूपी में एसआईआर अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 7 बीएलओ की मौत हो चुकी है, जिसमें से 3 बीएलओ ने आत्महत्या की है। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Uttar Pradesh: Another BLO dies, Moradabad DM says no connection with SIR
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: blo death moradabad voter list revision, blo dies during sir uttar pradesh, special intensive revision voter list moradabad, dm anuj kumar singh denies sir link to death, moradabad administration questioned blo death, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, muradabad news, muradabad news in hindi, real time muradabad city news, real time news, muradabad news khas khabar, muradabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved