• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उत्तर प्रदेश: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी समेत 2 गिरफ्तार

Uttar Pradesh: 2 arrested including 2 prize money in encounter - Muradabad News in Hindi

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शनिवार सुबह करीब 7 बजे कुंदरकी थाना क्षेत्र के बहजोड़ रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें जनपद का कुख्यात हिस्ट्रीशिटर बदमाश मतीन उर्फ मन्नू पुलिस की गोली से घायल हो गया। पुलिस ने उसके एक साथी राईस को भी गिरफ्तार किया है। घायल बदमाश मतीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार मतीन पर 53 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अधीक्षक (देहात) उदयशंकर सिंह ने बताया कि सुबह में गश्त कर रही पुलिस टीम को कुंदरकी थाना क्षेत्र के बहजोड़ रोड पर कुछ बदमाशों के होने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से अवैध असलहे व मोटरसाइकिल बरामद की है। इन बदमाशों ने एक दिसंबर को शेखूपुर गांव के एक घर में घुसकर डकैती को अंजाम दिया था। पुलिस ने लूट का माल भी बदमाशों के पास बरामद कर लिया है। काफी समय से वांछित रहने के कारण एसएसपी ने मतीन पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Uttar Pradesh: 2 arrested including 2 prize money in encounter
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: two people arrested, 25 thousand prize money, moradabad news, uttar pradesh news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, muradabad news, muradabad news in hindi, real time muradabad city news, real time news, muradabad news khas khabar, muradabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved