• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महागठबंधन के नेताओं की लड़ाई का फायदा एनडीए को मिला: एसटी हसन

The NDA benefited from the infighting among the Grand Alliance leaders: ST Hasan - Muradabad News in Hindi

मुरादाबाद । बिहार चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन ने कहा है कि अगर हम एक दूसरे के खिलाफ लड़ेंगे तो चुनाव जीतना संभव नहीं है। इसका फायदा दूसरे गठबंधन को मिल जाता है। मुरादाबाद में आईएएनएस से बातचीत के दौरान सपा नेता एसटी हसन ने कहा कि महागठबंधन के बिहार में हार के कई कारण हैं। अगर गठबंधन के उम्मीदवार एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे, तो जाहिर है कि भाजपा को फायदा होगा। भाजपा सही माहौल बनाने में माहिर है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा तो घर-घर में भी फूट डाल देती है। एक वक्त हमारी पार्टी में भी फूट डाल दी थी। उन्होंने इस बात को दोहराया कि अगर एक-दूसरे के खिलाफ लड़ने के बजाय मजबूती के साथ लड़ते तो परिणाम कुछ और हो सकते थे। दूसरी ओर एनडीए की जीत पर यूपी सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा, "बिहार की जनता ने पूरे देश और विपक्ष को बड़ा संदेश दिया है। तेजस्वी यादव और राहुल गांधी का नींद से जागने का समय आ गया है, लेकिन वे जागे नहीं हैं। जब-जब विपक्ष को जनता ने काम करने का मौका दिया है, तब-तब इसने जनादेश का अपमान किया है। जनता एनडीए को इसलिए जनादेश दे रही है, क्योंकि हमने पूरे देश में धरातल पर काम किया है। बिहार जंगलराज के लिए मशहूर था और एनडीए ने बिहार को जंगलराज से निकालकर युवाओं के सपने को पूरा किया।
बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में आए दिन हिंसक घटनाएं हो रही हैं। पश्चिम बंगाल में सरकार के इशारे पर महिलाओं के प्रति अपराध की घटनाएं हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आजादी के बाद से हमेशा देश और समाज को गुमराह करने का काम किया है। कांग्रेस अपने मूल एजेंडे से भ्रमित हो चुकी है। अब किसी तरह वो सिर्फ सत्ता हथियाना चाहती है। जनादेश का अपमान करना कांग्रेस और विपक्ष की कमजोरी है। ये जनादेश जनता ने दिया है, फिर से राहुल गांधी गलतबयानी करके जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी वजह से इनकी स्थिति है, लेकिन कांग्रेस इसका आकलन नहीं कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The NDA benefited from the infighting among the Grand Alliance leaders: ST Hasan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: grand alliance, nda, st hasan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, muradabad news, muradabad news in hindi, real time muradabad city news, real time news, muradabad news khas khabar, muradabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved