• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मेंहदी सूखने से पहले ही उजड़ गया सिन्दूर: तीन माह पहले किया था प्रेमविवाह, युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Thakurdwara, Moradabad. Sindoor ruined even before the mehendi dried: Love marriage done three months ago, young man dies under suspicious circumstances - Muradabad News in Hindi

ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद। तीन महीने पहले प्रेम विवाह करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव शुक्रवार तड़के उसके चिकित्सक पिता की क्लिनिक में फांसी पर लटका मिला। शुरुआती तौर पर पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन युवक के परिवार ने उसकी पत्नी और उसके भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 21 वर्षीय जुनैद के रूप में हुई है, जो काशीपुर रोड स्थित शिफा हेल्थ क्लिनिक में अपने पिता के साथ प्रैक्टिस कर रहा था। पुलिस के अनुसार, तीन महीने पहले जुनैद ने रूबी नामक युवती से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही दोनों के बीच लगातार तनाव और झगड़े की खबरें सामने आ रही थीं। झगड़े के बाद रूबी मायके चली गई थी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना से एक दिन पहले भी दंपति के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद रूबी अपने मायके चली गई थी। शुक्रवार सुबह लगभग 6 बजे दोनों के बीच व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर बातचीत हुई। इसी दौरान, आशंका है कि जुनैद ने क्लिनिक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
थाना ठाकुरद्वारा प्रभारी जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि युवक का मोबाइल बरामद कर लिया गया है, जिसकी तकनीकी जांच कराई जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं।
पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
मृतक के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में पत्नी रूबी और उसके भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं से मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह मामला आत्महत्या है या सुनियोजित हत्या।
पारिवारिक पृष्ठभूमि
जुनैद एक प्रतिष्ठित डॉक्टर के पुत्र थे। उनका परिवार ठाकुरद्वारा क्षेत्र में जाना-पहचाना है। मृतक के परिवार में माता-पिता के अलावा तीन भाई और दो बहनें हैं। उनका परिवार इस घटना से सदमे में है और आरोपों के आधार पर मामले को हत्या करार दे रहा है।
प्रेम विवाह बना तनाव की वजह?
पुलिस जांच में सामने आया है कि रूबी और जुनैद के बीच प्रेम संबंधों की शुरुआत कुछ समय पहले हुई थी, जो बाद में विवाह में बदल गई। हालांकि परिवारों की रज़ामंदी इस विवाह को लेकर शुरू से ही संदिग्ध बताई जा रही है। शादी के बाद से ही दोनों के बीच झगड़े और तनाव की खबरें परिवार और मोहल्ले में चर्चा का विषय बनी रही थीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Thakurdwara, Moradabad. Sindoor ruined even before the mehendi dried: Love marriage done three months ago, young man dies under suspicious circumstances
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: thakurdwara, moradabad, sindoor, mehendi dried, love marriage, young man, dies, suspicious, circumstances, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, muradabad news, muradabad news in hindi, real time muradabad city news, real time news, muradabad news khas khabar, muradabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved