• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीएम ममता बनर्जी के समर्थन में उतरे एसटी हसन, बोले- चुनाव आयोग बना भाजपा का विंग

ST Hasan supports CM Mamata Banerjee, says Election Commission has become a BJP wing - Muradabad News in Hindi

मुरादाबाद । समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व सांसद एसटी हसन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान का समर्थन करते हुए चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में चुनाव आयोग अपनी संवैधानिक भूमिका से हटकर काम कर रहा है और अब वह भाजपा का एक राजनीतिक विंग बनता नजर आ रहा है। एसटी हसन ने आईएएनएस से कहा, "ममता बनर्जी को यह कहना चाहिए कि चुनाव आयोग भाजपा का एक विंग बन गया है। बजाए इसके कि चुनाव आयोग एक 'व्हाट्सएप आयोग' बनकर रह गया है।" बता दें कि ममता बनर्जी ने बुधवार को चुनाव आयोग को 'व्हाट्सएप कमीशन' कहा था।
सपा नेता एसटी हसन ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग एसआईआर के जरिए मतदाताओं के नाम काटने का काम कर रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर सब कुछ पहले से तय ही है, तो फिर चुनाव कराने का क्या मतलब है? तानाशाही की तरह ही तय कर दें कि प्रधानमंत्री कौन होगा और मुख्यमंत्री कौन होगा।
इसी दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के 'मिया' वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए एसटी हसन ने कहा कि असम में 'मिया' समुदाय को लेकर आरोप लगाए जाते हैं कि वे बांग्लादेशी हैं। जब एक संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति यह कहता है कि अगर 'मिया' द्वारा चलाए जा रहे रिक्शे में किराया पांच रुपए तय है, तो चार रुपए ही देने चाहिए, तो यह बेहद अनैतिक बयान है। उन्होंने सवाल उठाया कि इतने खुले तौर पर दिए गए ऐसे बयानों के बावजूद मुख्यमंत्री के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई। नैतिक मूल्यों का क्या हो गया है?
इसके अलावा उत्तराखंड में दुकानदार से जुड़े मामले में 'मोहम्मद दीपक' पर दर्ज एफआईआर को लेकर भी एसटी हसन ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "हम दीपक को सलाम करते हैं और अल्लाह से दुआ करते हैं कि हर शहर में ऐसे कम से कम 20 दीपक जलने चाहिए।" उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो देश का माहौल बेहतर होगा और प्रेम व भाईचारे से भर जाएगा।
एसटी हसन ने दीपक को सच्चा देशभक्त बताते हुए कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई, हर समुदाय के लोग उसके काम की सराहना कर रहे हैं। इसके बावजूद उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ST Hasan supports CM Mamata Banerjee, says Election Commission has become a BJP wing
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, cm mamata banerjee, mamata banerjee, st hasan, election commission, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, muradabad news, muradabad news in hindi, real time muradabad city news, real time news, muradabad news khas khabar, muradabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved