• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर निजी बस की रोडवेज बस से टक्कर, 35 नेपाली तीर्थयात्री घायल

Private bus collides with state transport bus on Moradabad-Haridwar State Highway; 35 Nepali pilgrims injured - Muradabad News in Hindi

मुरादाबाद । उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर कांठ थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से अयोध्या जा रही नेपाली तीर्थयात्रियों से भरी निजी बस गढ़ी बस स्टॉप के पास आगे चल रही राज्य परिवहन की बस से टकरा गई। टक्कर के बाद निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी एक कोठरी में जा घुसी। हादसे में 35 से अधिक तीर्थयात्री घायल हो गए। इनमें आठ की हालत गंभीर बताई गई है। जानकारी के अनुसार निजी बस में कुल 53 नेपाली तीर्थयात्री सवार थे। सभी एक टूर कार्यक्रम के तहत हरिद्वार से अयोध्या जा रहे थे। हादसा कांठ के गढ़ी अड्डे के पास हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के अंदर चीख-पुकार मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कांठ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को तत्काल कांठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल आठ यात्रियों को मुरादाबाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनोज यादव ने बताया कि सुबह 8 से 8:30 बजे तक आठ घायल अस्पताल पहुंच चुके थे। इनमें करीब छह से सात लोगों का एक्स-रे किया गया। एक व्यक्ति की हड्डी में फ्रैक्चर की आशंका है जबकि अन्य घायलों को सूजन और दर्द की शिकायत है। सभी को भर्ती कर शुरुआती उपचार दिया गया है और जरूरी एक्स-रे समेत अन्य जांच की जा रही है। डॉक्टर के मुताबिक अभी और घायल भी अस्पताल पहुंच सकते हैं।
एक घायल तीर्थयात्री ने बताया कि बस में 53 लोग सवार थे और वे हरिद्वार से अयोध्या की यात्रा कर रहे थे। घायल के मुताबिक, बस का नियंत्रण बिगड़ गया और वह आगे चल रही बस से पीछे से टकरा गई।
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर बस के नियंत्रण से बाहर होने की बात सामने आ रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Private bus collides with state transport bus on Moradabad-Haridwar State Highway; 35 Nepali pilgrims injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nepali pilgrims, private bus collides with state transport bus on moradabad-haridwar state highway, moradabad-haridwar state highway, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, muradabad news, muradabad news in hindi, real time muradabad city news, real time news, muradabad news khas khabar, muradabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved