अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के डिडौली थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली और डीसीएम के बीच हुई टक्कर में चार महिलाओं की मौत हो गई। वहीं 25 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कटघर थाना क्षेत्र के देवापुर से अधिकतर लोग पितृ विसर्जनी अमावस्या पर ब्रजघाट गंगा स्नान को जाते हैं। मंगलवार देर रात बलवीर सिंह की बड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में गांव के 70 लोग सवार हुए। रास्ते में अमरोहा देहात क्षेत्र के बुढ़नपुर गांव के पास एक अनियंत्रित डीसीएम ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। लोगों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने चंद्रा, सरोज सहित चार महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
-आईएएनएस
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope