• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

योगी ने दिव्यांगों को बांटी साइकिलें, अधिकारियों संग भी की बैठक

cm Yogi adityanath visit muradabad - Muradabad News in Hindi

मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुखदेई स्मारक महाविद्यालय में आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर एवं निशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह में शिरकत करने पहुंचे।यहां मुख्यमंत्री ने तकरीबन 80 लोगों को सहायक उपकरण वितरित किए। जहां उन्होंने दिव्यांगों को उपकरण बांटे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच का ही नतीजा है कि आज दिव्यांगों के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। अब उन्हें पेंशन में 300 नहीं 500 रुपये मिलेंगे। इस मौके पर सीएम योगी ने एक जनसभा को भी संबोधित करते हुए इशारों-इशारों में बीएसपी और समाजवादी पर तीखा हमला बोला। योगी ने अपने संबोधन में लोगों से कहा कि 15 सालों में गुंडे माफियाओं ने सूबे की छवि को धूमिल कर रखा था और लचर कानून व्यवस्था को दुरस्त करने में थोड़ा वक्त जरूर लगेगा, लेकिन मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि अपराधियों से पूरी सख्ती से निपटा जाएगा और सूबे में कानून राज होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 26 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को तीन साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर सभी सांसद ,यूपी के मंत्री, विधायक लोगों तक केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाएंगे।
वहीं सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक भी की।
आगे उन्होंने कहा, "जल्द ही सभी गन्ना किसानों का भुगतान किया जाएगा। गेहूं क्रय केंद्रों को भी सख्त आदेश दिए गए हैं। तीन वर्ष के कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी ने तमाम ऐसी योजनाएं संचालित की, जिनसे लाभ मिले।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-cm Yogi adityanath visit muradabad
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cm yogi adityanath, visit, muradabad, public rally, meeting, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, muradabad news, muradabad news in hindi, real time muradabad city news, real time news, muradabad news khas khabar, muradabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved