• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं', अखिलेश यादव पर भड़के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता

You can get the throne in inheritance, but not the intellec, Minister Nand Gopal Gupta furious at Akhilesh Yadav - Mirzapur News in Hindi

मिर्जापुर । योगी सरकार के 8 साल पूरे होने पर प्रदेश भर में जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मिर्जापुर में तीन दिवसीय प्रदर्शनी कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। कैबिनेट मंत्री और मिर्जापुर जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश सरकार की विभिन्न उपलब्धियों को साझा किया और विपक्षी दलों, खासकर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। नंद गोपाल गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव के उस बयान पर जवाब दिया, जिसमें उन्होंने प्रदेश सरकार के आठ वर्षों को नकारात्मक रूप में प्रस्तुत करते हुए कहा था कि आठ साल की खुशियां क्या मनाएं, जब प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। सपा के मुखिया को जवाब देते हुए नंद गोपाल गुप्ता ने कहा कि अखिलेश यादव ने महाकुंभ के आयोजन में खलल डालने का प्रयास किया था और तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देते हुए अपने वोट बैंक को साधने के लिए सोशल मीडिया पर अनाप-शनाप पोस्ट किए। लेकिन, जनता ने उनके इस प्रयास को नकार दिया। मंत्री ने आगे कहा कि अगर आप अखिलेश यादव के एक्स पोस्ट को देखें, तो आप पाएंगे कि जनता ने उन्हें नकारते हुए हर बार जवाब दिया है। उनका हर पोस्ट इस बात का प्रमाण है कि लोग उन्हें पूरी तरह से अस्वीकार कर चुके हैं। उनकी पार्टी के लोग औरंगजेब को अपना मानते हैं, अगर उनकी पार्टी के लोग औरंगजेब को महान बनाने की बात करेंगे और महाराणा प्रताप को कलंकित करने का काम करेंगे, तो इस देश की जनता अच्छी तरह से जानती है। अभी जो इनकी दुर्दशा हुई है, आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी समाप्त होती हुई पार्टी बनने की ओर अग्रसर है, एकदम समाप्त हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता ने देश की बागडोर सौंपी, उसके बाद से लगातार भारतीय जनता पार्टी ने विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है। 2017 में उत्तर प्रदेश की जनता ने प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में लाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रदेश के विकास में कई अहम कदम उठाए हैं।
उन्होंने आगे कहा कि अखिलेश यादव ने कहा कि आठ साल में यूपी को बर्बाद कर दिया, इसी पर अगर टीवी पर डिबेट करा लें, या यहां जितने लोग बैठे हैं, उनसे उनकी राय ले लेंगे, तो आपको समझ में आ जाएगा कि अखिलेश के मुंह पर लोगों का तमाचा किस तरह से पड़ा है।
सपा को लेकर भविष्यवाणी करते हुए मंत्री ने कहा कि आने वाले चुनावों में समाजवादी पार्टी का पतन निश्चित है। यह पार्टी अब समाप्त होने की ओर अग्रसर है। उसकी दुर्दशा को देखकर यह साफ हो गया है कि सपा के नेताओं को जनता की नब्ज समझने में कठिनाई हो रही है। अखिलेश यादव ने एक्स पर जितना भी पोस्ट किया है, उस सब का जनता ने कमेंट सेक्शन में जवाब किया है। कई बार स्थिति ऐसी हो गई कि उन्हें अपना पोस्ट डिलीट करना पड़ा। उन्होंने आगे कहा कि विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-You can get the throne in inheritance, but not the intellec, Minister Nand Gopal Gupta furious at Akhilesh Yadav
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: akhilesh yadav, nand gopal gupta, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mirzapur news, mirzapur news in hindi, real time mirzapur city news, real time news, mirzapur news khas khabar, mirzapur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved