• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मिर्जापुर के राजकुमार मिश्रा ने रचा इतिहास, ब्रिटेन के वेलिंगब्रो टाउन के बने मेयर

Mirzapur Rajkumar Mishra creates history, becomes mayor of Wellingbro Town in Britain - Mirzapur News in Hindi

मिर्जापुर,। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के छानबे विकास खंड के छोटे से गांव भटेवरा से निकले राजकुमार मिश्रा ने विदेशी धरती पर भारतीय प्रतिभा का परचम लहराया है। ब्रिटेन के वेलिंगब्रो टाउन में हुए मेयर चुनाव में जीत दर्ज कर उन्होंने गांव, जिला और पूरे देश का नाम रोशन किया है। राजकुमार मिश्रा के मेयर बनने की खुशी में परिवार और शुभचिंतकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। वह मुन्ना लाल मिश्र और चंद्रकली मिश्र की छठी संतान हैं। गांव के साधारण किसान परिवार में जन्मे राजकुमार की प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही हुई। इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ से बीटेक और लंदन से एमटेक की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के बाद उन्होंने लंदन में नौकरी शुरू की और वहीं की नागरिकता प्राप्त की। राजकुमार ने परिवार की इच्छा पर मिर्जापुर लौटकर प्रतापगढ़ की अभिषेकता मिश्रा से विवाह किया, जो खुद भी एक इंजीनियर हैं। वर्तमान में दंपति लंदन में ही नौकरी कर रहे हैं और दो बच्चों के साथ वहीं बसे हुए हैं।
करीब दो महीने पहले राजकुमार मिश्रा ब्रिटेन की प्रमुख लेबर पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी ने उन्हें वेलिंगब्रो शहर से मेयर पद का उम्मीदवार बनाया और उन्होंने भारी मतों से चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया। मेयर बनने के बाद उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर सभी को धन्यवाद कहा है।
राजकुमार मिश्रा नौ भाई-बहनों में छठे नंबर पर हैं। उनका परिवार शिक्षा को सर्वोपरि मानता है। उनके एक भाई कृषि विशेषज्ञ, दो भाई डॉक्टर, दो अधिवक्ता और एक भाई विद्यालय के प्रधानाचार्य हैं। पिता मुन्ना लाल मिश्रा आज भी सादगी से रहते हैं और मोबाइल फोन तक नहीं रखते।
पिता ने भावुक होते हुए बताया, “कभी सोचा नहीं था कि मेरा बेटा लंदन जाएगा और वहां मेयर बन जाएगा। पांच साल पहले गांव से निकला और आज जो मुकाम हासिल किया है, उस पर पूरे गांव को गर्व है।”
भाई सुशील मिश्रा ने बताया, “राजकुमार की मेहनत और पिता की सोच ने आज हमें इस मुकाम पर पहुंचाया है। आज पूरे परिवार के लिए गर्व का दिन है।”
भटेवरा गांव में आज माहौल किसी त्योहार जैसा है। गांव के लोग, रिश्तेदार और शुभचिंतक राजकुमार के परिवार को बधाई देने पहुंच रहे हैं। हर कोई इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mirzapur Rajkumar Mishra creates history, becomes mayor of Wellingbro Town in Britain
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mirzapur rajkumar mishra, britain news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mirzapur news, mirzapur news in hindi, real time mirzapur city news, real time news, mirzapur news khas khabar, mirzapur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved