मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मिर्जापुर के साथ इलाहाबाद मंडल के दौरे पर हैं। शनिवार सुबह मुख्यमंत्री योगी का हेलीकॉप्टर सिविल लाइन थाने में उतरा। यहां उनका भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे विंध्यधाम पहुंचे और मां विध्यंवासिनी के दर्शन किए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
योगी करीब 15 से 20 मिनट तक मंदिर में रहकर पूजा की और मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री को विंध्यधाम में पंडा समाज के पांच सदस्यों ने मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया।
दर्शन और पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी और विंध्य क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा, "पंडा समाज के सदस्यों के मान व सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाएगा। मंदिर परिसर के पास ही संस्कृत विद्यालय की व्यवस्था की जाएगी।"
विंध्याचल से निकलकर योगी मलिन बस्ती का निरीक्षण करने पहुंचे।
-आईएएनएस
मुख्तार की मौत के बाद अखिलेश यादव ने कहा, यूपी में ‘क़ानून-व्यवस्था का शून्यकाल'
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: बोले- हमारे यहां बच्चा पैदा होता है तो आई भी बोलता है AI भी बोलता है
पांच डॉक्टरों का पैनल करेगा मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम, शाम को सुपुर्द-ए-खाक किया जा सकता है
Daily Horoscope