• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हम 2022 तक हर व्यक्ति की आय दोगुना कर देंगे: राजनाथ सिंह

We will double the income of every person till 2022 said rajnath singh - Meerut News in Hindi

मेरठ। केन्द्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर सोमवार को देश के गृहमंत्री राजनाथ मेरठ पहुंचे। यहां आए गृह मंत्री में अपनी सरकार की उपलब्धी गिनवाई। बाईपास स्थित सुभारती विश्वविद्यालय के मांगलय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजनाथ सिंह का गर्म जोशी से स्वागत किया। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा कि हम 2022 तक हर व्यक्ति की आय को दोगुना कर देंगे। 2019 तक देश के पांच करोड़ गरीबों को गैस कनेक्शन दिया जायेगा। तकनीकी, आर्थिक रूप से देश को मजबूत किया है और भविष्य में और ज्यादा मजबूत करेंगे।
कश्मीर की समस्या का समाधान करेंगे, कश्मीर हमारा है और हमारा रहेगा। सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि कश्मीर समस्या का सरकार हल निकालेगी उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है कोई समझौता नहीं होगा। कश्मीर में अव्यवस्था फ़ैलाने की कोशिश की जा रही है। पाकिस्तान लगातार नापाक कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा दुनिया में भारत का सर झुकने नहीं दिया जाएगा पाकिस्तान की नापाक हरकतों का माकूल जवाब दिया जवाब दिया जाएगा। उन्होंने पिछले 3 साल की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा भ्रष्टाचार से मोदी सरकार ने कोई समझौता नहीं किया है। बेनामी संपत्ति जब्त की जाएगी और भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई होगी।

गृह मंत्री नें नोटबंदी को मोदी सरकार का महत्वपूर्ण फैसला बताया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से आर्थिक व्यवस्था मजबूत हुई है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि 2014 में जिसे मौत का सौदागर कहा गया वही गरीबों का मसीहा निकला। इस मौके पर राजनाथ सिंह नें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर किया कटाक्ष। कहां कि राहुल गांधी ATM के सामने नाटक करने और मंच पर कुर्ते की जेब फाड़कर नाटक करने में लगे रहे। राहुल खुद को एंग्री यंग मैन दिखाने की कोशिश में है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-We will double the income of every person till 2022 said rajnath singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: double income, every person, 2022, rajnath singh, 3 year bjp government, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, meerut news, meerut news in hindi, real time meerut city news, real time news, meerut news khas khabar, meerut news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved