• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : मेरठ में बबीता फोगाट के काफिले पर हमला, कई लोग घायल

UP Assembly Election 2022: Babita Phogat convoy attacked in Meerut, many injured - Meerut News in Hindi

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ के सिवालखास विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मनिंदरपाल सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। शनिवार को सरधना थाना क्षेत्र के दबथुवा में जनसंपर्क के लिए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बबीता फोगाट व प्रत्याशी की पत्नी सिंपल सिंह पहुंची थीं। भाजपा नेता अनिल चौधरी ने बताया कि गांव में जनसंपर्क खत्म होने वाला ही था, जब प्रत्याशी की पत्नि व बबीता फोगाट जनसंपर्क करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सतेंद्र चौधरी के घर पहुंची। आरोप है कि तभी सपा-रालोद गठबंधन के कार्यकर्ता हाथ में झंडे लेकर वहां पहुंच गए और जबरन घर में घुसकर विरोध करने लगे। इसके बाद उनसे जाने को कहा गया तो आरोपितों ने गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान फायरिंग भी हुई।

इस दौरान सतेंद्र चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री सचिन पंघाल, रौनक चौधरी व भूरा सहित कई महिलाएं भी घायल हो गईं। इसके बाद वह थाने पहुंचे और पुलिस ने सतेंद्र का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करवाया।

वहीं बबीता फोगाट ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान केवल महिलाएं थी। आरोप लगाया कि आरएलडी के कार्यकर्ताओं ने महिलाओं से अभद्रता की है। इस दौरान कुछ महिला भी मामूली रूप घायल हुई हैं। आरोपितों ने गाड़ी के ऊपर भी डंडे मारे हैं। एक डंडा मेरी गाड़ी पर भी मारा गया। मेरा ड्राइवर बच गया है।

एसपी (पुलिस अधीक्षक) देहात मेरठ ने बताया कि, "फायरिंग जैसा कोई मामला नहीं है। कोई फुटेज भी सामने नहीं आई है। केवल एक आदमी के नाक पर खरोच आई है। उसका मेडिकल करवाया जा रहा है।"

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-UP Assembly Election 2022: Babita Phogat convoy attacked in Meerut, many injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up assembly elections, meerut, babita phogat, convoy attacked, many injured, up election 2022, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, meerut news, meerut news in hindi, real time meerut city news, real time news, meerut news khas khabar, meerut news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved