• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

राम मंदिर को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिया यह बयान

मेरठ। अक्सर बयान देकर सुर्खियां बटोरने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर ऐसी बात कही है, जो चर्चा का केंद्र बन गई है। गिरिराज ने मेरठ (उत्तर प्रदेश) में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि राम मंदिर सरकार के भरोसे नहीं, 100 करोड़ लोगों के पुरुषार्थ से बनेगा। इससे पहले 29 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या जमीन विवाद पर सुनवाई वाले दिन गिरिराज ने कहा था कि अब हिंदुओं का सब्र टूट रहा है।

उन्होंने तेजी से बढ़ रही आबादी के नियंत्रण को भी जरूरी बताया। कहा कि देश की जनसंख्या हर साल दो करोड़ बढ़ जाती है। अगर इसे नियंत्रित नहीं किया गया तो जल, वायु और रहने का स्थान मिलना मुश्किल हो जाएगा। जहां-जहां हिंदू आबादी कम हुई है, वहां सामाजिक समरसता पर असर पड़ा है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए सख्त कानून लागू करना जरूरी है।

देश में अल्पसंख्यक की परिभाषा पर भी विचार करना चाहिए। गिरिराज ने जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कहते हैं कि राम मंदिर कहीं और बना लो। उनसे पूछा जाए कि क्या मक्का के अलावा हज कहीं और करने जा सकते है?


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Union minister Giriraj Singh comment about ram mandir
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: union minister giriraj singh, ram mandir, ram temple, ayodhya, population, farmers, bjp, supreme court, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, meerut news, meerut news in hindi, real time meerut city news, real time news, meerut news khas khabar, meerut news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved