• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा सरकार 2014 में देश में आई थी, अब 2024 में हम इसे रवाना करेंगे - अखिलेश यादव

The BJP government came to the country in 2014, now we will send it out in 2024 - Akhilesh Yadav - Meerut News in Hindi

मेरठ, । समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को समाजवादी ​​​​​​पार्टी के पूर्व मंत्री रहे फारूख हसन की बहन की शादी में शामिल होने सरधना पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि मणिपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विभाजनकारी नीति और भाजपा की वोट की राजनीति की वजह से जल रहा है। उन्होंने कहा, "जिन कांवड़ियों पर सीएम हेलिकॉप्टर से फूल बरसाते हैं, उनकी जान चली गई, तो क्या उनको 1 करोड़ रुपया नहीं मिलना चाहिए? कांवड़ियों की जान सरकार और बिजली विभाग की लापरवाही से गई है। सरकार इनके परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा और सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए।" सपा अध्यक्ष ने दावा किया कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ ‘सिर्फ उत्तर प्रदेश से नहीं, बल्कि पूरे भारत देश से भारतीय जनता पार्टी का सफाया करेगा।
अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘इंडिया का मतलब है कि हम सबको जोड़कर चलना चाहते हैं। सबको खुशहाली के रास्ते पर लाना चाहते हैं। हमारी मिली-जुली संस्कृति, हमारे भाई-चारे का संदेश। इंडिया का मतलब यह है कि हम सबको साथ लेकर चलेंगे, तो फिर इससे भाजपा को किस बात की घबराहट है।”
उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा सरकार 2014 में देश में आई थी, अब 2024 में हम इसे रवाना करेंगे।’’ उन्होंने आगे कहा कि गठबंधन से भाजपा बुरी तरह से घबराई हुई है और उन्हें ‘इंडिया’ नाम से भी दिक्कत है। सपा अध्यक्ष ने आगे कहा,"अगर भाजपा के लोग यह कहते हैं कि नाम में क्या रखा है, तो मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया का झंडा लेकर चलना क्या है? असल में भाजपा को घबराहट इस बात की है कि इस बार जनता तय करेगी कि एक तरफ वो लोग होंगे, जो भारत और भारत के संविधान को बचाना चाहते हैं और दूसरी तरफ वो जो संविधान को खत्म करना चाहते हैं। ऐसे में जो लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं वे डरे हुए हैं और डरे हुए लोगों की भाषा बदलती रहती है।’’अखिलेश ने कहा, ‘‘2024 में हमारा एक ही मुद्दा रहेगा भाजपा हटाओ, इंडिया जिताओ।‘‘सपा अध्यक्ष ने स्थानीय मीडिया से बातचीत के दौरान एक सवाल पर कहा, ‘‘मुख्यमंत्री कुछ नहीं जानते। आगरा में संग्रहालय इसलिए बन रहा था, ताकि वहां पर्यटन को बढ़ावा मिले। ताजमहल देखने आने वाले लोगों को इस संग्रहालय के बहाने पूरी भारत की संस्कृति के बारे में बताया जाए।‘‘ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पूर्व सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह औरंगजेब की याद में आगरा में एक संग्रहालय का निर्माण कर रही थी, जबकि उनकी सरकार उसी जिले में छत्रपति महाराज शिवाजी की यादों को संरक्षित करने के लिए एक संग्रहालय का निर्माण कर रही है।अखिलेश ने आगे कहा कि किसानों का गन्ने के भुगतान, यमुना में पानी उफान, हिंडन में उफान का मुद्दा भी उछाला। जो सरकार भरे पानी को नहीं निकाल पा रही वो आगे क्या बढ़ाएगी।उन्होंने कहा, ‘‘वे आज तक नफरत की राजनीति करते आए हैं और नफरत की राजनीति का किसी एक जगह का उदाहरण दूं तो आज मणिपुर है, जो जल रहा है।‘‘

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The BJP government came to the country in 2014, now we will send it out in 2024 - Akhilesh Yadav
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp government, akhilesh yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, meerut news, meerut news in hindi, real time meerut city news, real time news, meerut news khas khabar, meerut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved