• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दबंगों की छेड़छाड़ से आहत आठवीं की एक छात्रा ने खुद को आग लगा ली

student hurting herself from the molest of a man set herself on fire in meerut - Meerut News in Hindi

ऋतु भार्गव, मेरठ। मुख्यमंत्री से लेकर जिले के कप्तान तक महिलाओं की सुरक्षा के लिए तमाम तरह के दावे कर रहे है। लेकिन हकीकत के धरातल पर उतर कर देखा जाए तो तमाम दावे आज भी खोखले है। भावनपुर क्षेत्र में दबंगों की छेड़छाड़ से आहत आठवीं की एक छात्रा ने खुद को आग लगा ली। पचगांव पट्टी अमरसिंहपुर निवासी सुशील गुप्ता की 14 वर्षीया पुत्री साक्षी कक्षा आठ की छात्रा है। परिजनों का आरोप है कि गांवड़ी में ट्यूशन पढ़ने जाते समय गांवड़ी निवासी शोभित, अंकित, मोहित और रवि छात्रा के अक्सर छेड़छाड़ करते थे। मनचलों की हरकतों से आजिज साक्षी ने ट्यूशन जाना बंद किया तो वह उसके गांव तक जा पहुंचे। जिससे आहत किशोरी ने शनिवार को खुद को आग लगा ली। लगभग 80 प्रतिशत जल चुकी साक्षी को परिजनों द्वारा मेडिकल में भर्ती कराया गया। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डाक्टर अजीत चौधरी की मानें तो इस युवती की हालात नाजुक बनी हुई। जो इस युवती की हालात है ऐसे में उसका बचना मुश्किल है। दहशत में आए परिवार वालों ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। पिछले छह दिन से छात्रा मेडिकल के बर्न वार्ड में मौत से लड़ रही है। बृहस्पतिवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के महानगर संयोजक अजीत राठी ने पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद एसओ भावनपुर करतार सिंह आनन-फानन में मेडिकल पहुंचे। पीड़िता के पिता सुशील गुप्ता का कहना है कि उनकी बेटी नें इस घटना के जानकारी किसी भी परिजन को नहीं दी। आत्मदाह करने के बाद भी उन्होंने डर के मारे पुलिस को कोई भी सूचना नहीं दी। इस पूरे मामले में एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर मिल गई है। इस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-student hurting herself from the molest of a man set herself on fire in meerut
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: student hurting herself, molest of a man to women, set herself on fire, meerut crime news, meerut news, meerut police, women security, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, meerut news, meerut news in hindi, real time meerut city news, real time news, meerut news khas khabar, meerut news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved