ऋतु भार्गव, मेरठ। औरैया
के जिला पंचायत अध्यक्ष के नामांकन के दौरान पुलिस और समाजवादी पार्टी के
कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झड़प और गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
को हिरासत में लेने के विरोध में मेरठ में भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने
विरोध प्रदर्शन किया। सबसे पहले पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर की
अगुवाई में पार्टी के लोगों ने एक विरोध मार्च निकाल कर कलेक्ट्रट पहुंच कर प्रदर्शन
किया और राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कमिश्नर कार्यालय के बाहर
पुलिस प्रशासन का पुतला भी फूंका। पार्टी कार्यकर्ताओं ने
पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। पूर्व कैबिनेट मंत्री का कहना है कि जो
राज्य में सरकार है उसकी नीतियां दमनकारी है और लोगों को उनकी बात कहने से रोका जा
रहा है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope